फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The poison of castes was sown, brother lost brother...

Auraiya News: जातियों का जहर बो दिया, भाई ने भाई को खो दिया...

Wed, 05 Nov 2025 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The poison of castes was sown, brother lost brother...
रचना प्रस्तुत करते कवि।  - फोटो : संवाद
अजीतमल। जनता महाविद्यालय के बीएड संकाय प्रांगण में सोमवार रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के मंत्री उत्तम दुबे ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।
विज्ञापन


सबसे पहले आगरा से आईं प्रसिद्ध कवयित्री योगिता चौहान ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। उन्होंने पढ़ा कि हमने पलकों की जगह बिछाया है दिल, अब भी आएं नहीं वो तो मैं क्या करूं... को श्रोताओं ने खूब पसंद किया। रचना त्रिपाठी ने समाज की विषमताओं पर तीखा प्रहार करते हुए कहा- जातियों का जहर बो दिया, भाई ने भाई को खो दिया। उनकी भावनात्मक अभिव्यक्ति ने सभागार को आत्ममंथन की ओर प्रवाहित कर दिया। इटावा से आए युवा ओज कवि रोहित चौधरी ने प्रखर शब्दों में कहा-धरती का कण-कण बोले अब भारत मां की जय। डॉ. राजीव राज की दार्शनिक रचना गीत मकरंद है महकेंगे हमेशा यारों, सांस की पंखुड़ी तो सूखकर झड़ जाती है... ने जीवन की क्षणभंगुरता का गहरा बोध कराया।
विज्ञापन

कवि सतीश मधुप की ओजस्वी वाणी मां की चादर श्वेत वर्ण की इस पर दाग न लग जाए, मंदिर-मस्जिद के झगड़े में झंडा मत झुकने देना पर सभागार भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। गीता चतुर्वेदी की कविता एक पल को भी पलकें झुकानी नहीं... ने वातावरण को कोमलता और माधुर्य से भर दिया। हास्य कवि दीपक शुक्ला ‘दनादन’ ने चुटीले व्यंग्य से ठहाके बटोरे, तो सबरस मुरसानी ने ऊर्जावान काव्य देश के प्यार में लेकिन कोई पागल नहीं मिलता’ से सम्मेलन को चरम पर पहुंचा दिया। सबरस मुरसानी ने पढ़ा मत उलझो मेरे वतन से नहीं तो मर जाओगे कसम से ने श्रोताओं को तालीबजाने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सहित छात्र एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed