{"_id":"682a26aac9b922f05304e9e1","slug":"the-patients-kept-waiting-the-doctor-did-not-arrive-auraiya-news-c-211-1-aur1008-126056-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मरीज करते रहे इंतजार, नहीं पहुंचे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मरीज करते रहे इंतजार, नहीं पहुंचे डॉक्टर
Sun, 18 May 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 18 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
रुरुगंज (औरैया)। पीएचसी पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया। मेले में सुबह आठ बजे मरीज जुटने लगे थे, लेकिन डाॅक्टर नहीं पहुंचे। इंतजार के बाद कई मरीजों ने निजी अस्पताल में जाकर अपना इलाज कराया।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला औपचारिकता निभाने तक सिमट गया है। पीएचसी पर लगे मेले में 10 बजकर 20 मिनट तक डॉक्टर पहुंचे ही नहीं थे। घंटों इंतजार के बाद जब डॉक्टर आए नहीं तो मरीज लौट गए।
मरीज राम सिंह व प्रमोद कुमार ने बताया कि काफी देर बैठकर डॉक्टरों का इंतजार करते रहे, निजी अस्पताल में दवा लेनी पड़ी। इक्का-दुक्का मरीजों ने मेले में मौजूद एलटी जागृति, स्टाफ नर्स पिंकी व वार्ड बॉय धीरेंद्र कुमार से परामर्श लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि यहां तैनात डॉक्टर व फार्मासिस्ट की लापरवाही से सही उपचार नहीं मिलता। बिधूना सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि आरोग्य मेले में जो डॉक्टर समय से नहीं पहुंचे हैं, उनकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।