फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The pandal was illuminated with 11 thousand lamps.

Auraiya News: 11 हजार दीपों से जगमग हुआ पंडाल

Sat, 04 Apr 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 04 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The pandal was illuminated with 11 thousand lamps.
फोटो-28- हनुमान चालीसा का पाठ करते भक्त। संवाद
बिधूना। कस्बे में बृहस्पतिवार रात हनुमान जन्मोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। सराफा बाजार स्थित सब्जी मंडी मैदान में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। 11 हजार दीपों से पंडाल भी जगमग रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंचायती निरंजनी व शिव शक्ति अखाड़े के संस्थापक महंत मधुरामशरण शिवाजी महाराज ने भगवान हनुमान की आरती और हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया। इसके बाद कार्यक्रम भजन-कीर्तन और आकर्षक झांकियों के साथ आगे बढ़ा। देर रात 11 हजार दीप जलाए गए। इससे पूरा आयोजन स्थल दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।
विज्ञापन

इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम में कुनाल तिवारी, भानु ठाकुर, गौरव चौरसिया, आशुतोष शुक्ला, अनुराग गुप्ता, शरद शुक्ला, नितिन भदौरिया, अमित मिश्रा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

फोटो-28- हनुमान चालीसा का पाठ करते भक्त। संवाद

फोटो-28- हनुमान चालीसा का पाठ करते भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed