{"_id":"6990c1f51b96019ccc0327c4","slug":"the-officials-kept-watching-only-one-complainant-came-to-ayana-auraiya-news-c-211-1-aur1020-139661-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अधिकारी देखते रहे राह, अयाना में आया सिर्फ एक फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अधिकारी देखते रहे राह, अयाना में आया सिर्फ एक फरियादी
Sun, 15 Feb 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
फोटो-46-अयाना में समस्याएं सुनने बैठे डीएम। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
अयाना/दिबियापुर/अछल्दा। जिले में आयोजित समाधान दिवस शनिवार को फीका रहा। अधिकारी फरियादियों की रात देखते रहे, पर फरियादी इक्का-दुक्का ही पहुंचे।
अयाना थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी लोगों की समस्याओं को सुनने पहुंचे। पूरे दिन में महज एक फरियादी उनके पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचा। रोशंगपुर निवासी श्याम बाबा ने बताया कि उसके व भाइयों के बीच मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसके चलते आए दिन घर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रहती है। मामले में डीएम ने तुरंत टीम गठित कर मौके पर भेजा।
वहीं, दिबियापुर थाना में भी न के बराबर फरियादी दिखे। एसडीएम अजय आनंद ने प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी की उपस्थिति में समाधान रजिस्टर का अवलोकन किया गया। डीएम की वीडियो कॉफ्रेंसिंग में एसडीएम कुछ देर व्यस्त रहे फिर वह फरियादी न होने से थाने से चले गए। प्रभारी निरीक्षक के समक्ष कुछ फरियादी आए तो उन्होंने शिकायत सुनकर संबंधित हल्का इंचार्ज को मौके पर निस्तारण करने के लिए भेज दिया।
थाना अछल्दा में समाधान दिवस पर नायब तहसीलदार हरिकिशोर व थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने फरियाद सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि समाधान दिवस में तीन शिकायतें आईं, जिसमें एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित लेखपाल को मौके पर भेजा गया।