फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The officers hid the filth in the hospital from the health department team.

Auraiya News: स्वास्थ्य विभाग की टीम से अफसरों ने अस्पताल की गंदगी छिपाई

Mon, 10 Nov 2025 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The officers hid the filth in the hospital from the health department team.
बिधूना। तकरीबन एक वर्ष से मातृ-शिशु अस्पताल के शौचालय चोक हैं। इससे मरीजों और तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह हाल तब है जब हाल ही में प्रदेश स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पतालों की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर लौटी है। टीम को मौके पर सबकुछ ठीक-ठाक मिला था। इससे साफ है कि जब टीम आई तो अधिकारियों ने अस्पताल की गंदगी से उन्हें अवगत नहीं कराया। लिहाजा समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

सरकार ने महिलाओं व बच्चों के इलाज के लिए करीब छह करोड़ की लागत से 50 शैया मातृ-शिशु अस्पताल का निर्माण कराया था। ठेकेदार की लापरवाही और उदासीनता से शौचालयों की व्यवस्था सही ढंग से नहीं की गई। इससे शौचालय चोक होने मरीजों के प्रयोग में नही हैं। ऐसे में महिला मरीजों और प्रसूताओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। मजबूरन मरीज व तीमारदार अस्पताल परिसर के बाहर शौच जाने को विवश हैं।
विज्ञापन


अधीक्षक डाॅ. बीपी शाक्य ने बताया कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई थी। इसके बाद सीएमओ कार्यालय से ठेकेदार को निरीक्षण के लिए भेजा गया। एक दो दिन में जाम पड़े शौचालयों को ठीक करने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed