फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The oath administered to the councilor after more than one and a half months in auraiya

औरैयाः डेढ़ माह से ज्यादा बीतने के बाद सभासद को दिलाई गई शपथ

Sat, 07 Mar 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
The oath administered to the councilor after more than one and a half months in auraiya
नवनिर्वाचित सभासद आसमा बेगम को शपथ दिलाती चेयरमैन स्नेहलता शुक्ला - फोटो : AURAIYA
औरैया। नगर पंचायत उपचुनाव में नवनिर्वाचित सभासद को एडीएम के आदेश के बाद शपथ दिलाई गई। फफूंद नगर पंचायत के वार्ड जोगियान, आंशिक तिवारियान, होमगंज व गल्ला मंडी के 14 जनवरी को हुए उपचुनाव में असमा बेगम निर्वाचित हुई थीं।
विज्ञापन

इसके बाद एक माह गुजरने पर भी उनका शपथ ग्रहण नहीं हुआ तो उन्होंने डीएम को अवगत कराया। डीएम ने एडीएम को मामला सौंपा तो एडीएम ने ईओ को एक सप्ताह में शपथ ग्रहण कराने के निर्देश दिए। तय समय में जब शपथ नहीं दिलाई गई तो सभासद दोबारा डीएम के पास गईं।
विज्ञापन

इसके बाद एडीएम ने नगर पंचायत अध्यक्ष को नामित कर सभासद को जल्द शपथ कराने को कहा। शुक्रवार को नगर पंचायत उपचुनाव में निर्वाचित सभासद असमा बेगम को नगर पंचायत अध्यक्षा स्नेहलता शुक्ला ने अपने आवास पर शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि अनुराग शुक्ला, समाजसेवी आरिफ सिद्दीकी, व नगर पंचायत सभासद शब्बीर कुरैशी, प्रबल शर्मा, राजेश तिवारी, शिवकुमार, गुड्डू शुक्ला, मोहम्मद अकील, मुस्तकीम व शीलू के अलावा मोहम्मद राशिद, मोहम्मद कामिल व खालिद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed