{"_id":"5adf63134f1c1b64098b63a2","slug":"the-nine-bigha-wheat-crop-from-the-spark-of-the-hightation-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से नौ बीघा गेहूं की फसल राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से नौ बीघा गेहूं की फसल राख
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खेत में लगी आग
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के बिधूना-सहार मार्ग पर हाईटेंशन लाइन के चिंगारी से दो किसानों की नौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने पीड़ित किसानों को आर्थिक मदद दिलाए जाने की तहसील प्रशासन से मांग की।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिधूना सहार मार्ग पर राम नरेश व पप्पू सेंगर के खेत है। इन खेतों में दोनों किसानों ने गेहूं की फसल बोई हुई है। जो पिछले कुछ दिनों से पकी खड़ी थी। मंगलवार की शाम लगभग चार पर इन खेतों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के तारों में हुई चिंगारी गेहूं की फसल पर जा गिरी। जिससे दोनों किसानों के खेतों में लहलहा रही फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
फसल में लगी आग को देख आस-पास खेतों में काम कर रहे किसानों ने इसकी जानकारी खेत मालिकों और दमकल कर्मियों की दी और किसान आग बुझाने में जुट गए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दोनों किसानों की लगभग नौ बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
किसान राम नरेश ने बताया कि आग से उसके सात बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हुई है। तो वहीं पप्पू सेंगर ने बताया कि आग से दो बीघा खेत में खड़ी उसकी गेहूं की फसल जलकर राख हुई है। जानकारी पर ग्रामीणों ने बताया कि राम नरेश खेत कटौती पर लिए हुए थे। दोनों किसानों की आर्थिक हालत को देखते हुए ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तहसील प्रशासन को दी और दोनों किसानों को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की।
दो जगह लगी आग से हजारों का नुकसान
अजीतमल। तहसील छेत्र में दो जगह आग लग गई। आग पर जल्दी ही काबू पा लिया गया। जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। पहली घटना एलचिनागर में प्रेम सिंह के खेत में रखे गेहूं के गाठों में आग लग गई लोगों ने शीघ्र ही आग पर काबू पा लिया। तब तक 8,10 गठे जलकर राख हो गए। दूसरी घटना ग्राम पेंगुपुर में हरी शंकर के छप्पर में आग लग गई। ग्रामीणों ने शीघ्र ही आग पर काबू पा लिया जिससे छप्पर ही जल पाया बाकि ज्यादा नुकसान होने से बच गया ।