{"_id":"620011a903ee7f5b00171c1d","slug":"the-murder-of-the-woman-could-not-be-revealed-even-after-one-and-a-half-months-auraiya-news-knp679229684","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेढ़ माह से ऊपर बीता समय, नहीं हो सका महिला की हत्या का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेढ़ माह से ऊपर बीता समय, नहीं हो सका महिला की हत्या का खुलासा
विज्ञापन
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में 29 दिसंबर को मुरादगंज-फफूंद रोड पर स्थित गांव नैबरपुर के पास सड़क किनारे खंदक में हाथ-पैर बंधा महिला का पुलिस ने शव बरामद किया था। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एडीजी ने पुलिस को जल्द खुलासा करने का आदेश दिया था। डेढ़ माह से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस हत्या का खुलासा नहीं कर सकी है।
29 दिसंबर को मुरादगंज-फफूंद रोड पर स्थित नैबरपुर गांव के रास्ते में पुलिस ने महिला का शव बरामद किया था। महिला का चेहरा भी झुलसा मिला था। घटनास्थल के पास से एक बोतल भी बरामद हुई थी। जिसमें जलाने के लिए लाया गया पेट्रोल होने की आशंका जताई गई थी। मामले में पुलिस की ओर से सोशल मीडिया का सहारा लेने के साथ ही जगह-जगह पोस्टर भी चस्पा किए गए थे। बावजूद इसके अभी भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
बोले जिम्मेदार---
महिला की हत्या के खुलासे में लगी पुलिस टीम के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। उनकी जांच की जा रही है। जल्द हत्यारोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रदीप कुमार, सीओ अजीतमल