फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The mourning was overshadowed by the death of four, including the father-son and bullion businessman of the city

शहर के आढ़ती पिता-पुत्र व सराफा कारोबारी समेत चार की मौतम से छाया रहा मातम

Wed, 18 May 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The mourning was overshadowed by the death of four, including the father-son and bullion businessman of the city
फोटो18एयूआरपी 30- औरैया मृतक कार चालक अजहर अली उर्फ रोहित फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर के दिबियापुर रोड निवासी आढ़ती, उनके पुत्र, दोस्त और कार चालक की कानपुर देहात में हुए सड़क हादसे में मौत की सूचना पर कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होते ही परिचितों की भीड़ मृतकों के घरों पर लग गई। गमगीन हर व्यक्ति पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाता दिखा। देर शाम शव पहुंचे तो चीखें गूंज उठीं।
विज्ञापन

दिबियापुर रोड निवासी आढ़ती सुशील पोरवाल (54) किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। उनका कानपुर से इलाज चल रहा था। बुधवार को सुशील बेटे मयंक (23), सराफा कारोबारी दोस्त अरविंद माधव पुरवार (57) पुत्र स्व.वंशीधर गुप्ता निवासी मोहल्ला निझाई के साथ कानपुर दवा लेने कार से सुबह 11 बजे घर से निकले। कानपुर देहात के अकबरपुर स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर डिवाइडर के पास खड़े टैंकर में उनकी कार जा घुसी।
विज्ञापन

कार चालक अजहर अली उर्फ रोहित (25) पुत्र अफसर अली निवासी जमालशाह के अलावा आढ़ती सुशील पोरवाल, दोस्त सराफा व्यापारी अरविंद माधव की मौके पर ही मौत हो गई। घायल बेटे मयंक को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चार लोगों की मौत की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ मृतकों घरों के बाहर जमा हो गई। पड़ोसियों ने बताया कि सुशील पोरवाल के दो बेटे थे। मयंक दूसरे नंबर का था। उसकी एक साल पहले ही एक्सेंचर कंपनी में नोएडा में नौकरी लगी थी। मयंक का बड़ा भाई आदर्श भी नोएडा में साफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई घंटे तक घर वालों को नहीं दी हादसे की जानकारी
दोपहर लगभग 12:30 बजे हुई घटना की सूचना औरैया लोगों को मिल गई। लोग मृतकों के घरों के आसपास जुटने लगे। मृतक के घरों की महिलाओं को उनकी मौत की सूचना करीब ढाई घंटे तक नहीं दी गई। इस बीच मृतक के भाइयों और अन्य परिजन लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराई।
सदर बाजार होमगंज में सराफा की दुकान किए अरविंद माधव अच्छे व्यवहार के कारण काफी पसंद किए जाते थे। अचानक उनकी मौत खबर ने लोगों को स्तब्ध कर दिया। उनके दो पुत्र अचिन (32) और अंकुर (28) हैं। अरविंद की पत्नी का कई साल पहले ही निधन हो चुका है। छोटे भाई श्रीराम पुरवार शहर की प्रतिष्ठित संस्था श्रीगोपाल इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के मंत्री हैं। उनके घर पर अन्य लोगों के साथ-साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं की भी भारी भीड़ लग गई। अरविंद माधव सामाजिक संस्था जायंट्स ग्रुप ऑफ औरैया के पूर्व सचिव रह चुके हैं। परिजनों ने बताया कि अरविंद माधव सुबह स्कूटी से दुकान जाने की बात कहकर गए थे। बाद में सुशील पोरवाल के साथ उन्हें कानपुर दवा दिलाने चले गए थे।

परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था अजहर
जमालशाह निवासी अफसर अली ने रोते बिलखते हुए बताया कि इकलौता पुत्र अजहर घर की पूरी जिम्मेदारी संभाल रहा था। बहन तमन्ना (18), सिमरन (11) को पढ़ाने की जिम्मेदारी उठाने के साथ ही उन्हें काबिल बनाकर अच्छी जगह शादी का सपना देखता था। वह काफी दिनों से गाड़ी चला रहा था। पिता मजदूरी करते हैं। हादसे की खबर के बाद घर में कोहराम मचा रहा।

फोटो18एयूआरपी 32- मृतक आढ़ती सुशील के घर के बाहर जमा लोग। संवाद

फोटो18एयूआरपी 32- मृतक आढ़ती सुशील के घर के बाहर जमा लोग। संवाद- फोटो : AURAIYA

फोटो18एयूआरपी 27- औरैया मृतक अरविंद माधव फाइल फोटो

फोटो18एयूआरपी 27- औरैया मृतक अरविंद माधव फाइल फोटो- फोटो : AURAIYA

फोटो18एयूआरपी 28- औरैया मृतक सुशील पोरवाल फाइल फोटो

फोटो18एयूआरपी 28- औरैया मृतक सुशील पोरवाल फाइल फोटो- फोटो : AURAIYA

फोटो18एयूआरपी 29-औरैया मृतक मयंक पोरवाल फाइल फोटो

फोटो18एयूआरपी 29-औरैया मृतक मयंक पोरवाल फाइल फोटो- फोटो : AURAIYA

फोटो18एयूआरपी-31- नवगठित संगठन के नई अध्यक्ष रीता चंदेरिया एवं पदाधिकारियों के साथ फेडरेशन के पदाध?

फोटो18एयूआरपी-31- नवगठित संगठन के नई अध्यक्ष रीता चंदेरिया एवं पदाधिकारियों के साथ फेडरेशन के पदाध?- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed