{"_id":"6817b27c87620403f209daea","slug":"the-motor-of-the-tube-well-in-dayalpur-blew-up-supply-disrupted-auraiya-news-c-211-1-aur1006-125438-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दयालपुर में नलकूप की मोटर फुंकी, सप्लाई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दयालपुर में नलकूप की मोटर फुंकी, सप्लाई बाधित
विज्ञापन
औरैया। शहर के मोहल्ला दयालपुर में स्थित पानी की टंकी के एक नलकूप की मोटर शनिवार रात फुंक गई। इससे रविवार को हाईवे के दूसरे हिस्से में पानी सप्लाई नहीं पहुंची। ऊंचाई वाले कई मोहल्लों में भी पानी नहीं पहुंचा। शिकायत पर पालिका के जलकल कर्मियों ने मोटर को निकालने का काम शुरू कर दिया गया।
मोहल्ला दयालपुर स्थित पानी की टंकी से हाईवे के दूसरे छोर के मोहल्लों में पानी की सप्लाई दी जाती है। प्रेमानंद आश्रम समेत सर्विस लेन से सटे हुए कई मोहल्ले ऊंचाई पर हैं। शनिवार रात एकाएक नलकूप की मोटर फुंक गई। रविवार सुबह टंकी के दूसरे नलकूप के जरिए किसी तरह पानी की सप्लाई छोड़ी गई। एक नलकूप के सहारे पानी का प्रेशर न के बराबर रहा। इससे 200 घरों को जल संकट से जूझना पड़ा।
उधर, जलकल बाबू रामआसरे मरम्मत कर्मियों के साथ दयालपुर पहुंचे। सुबह से लेकर देर शाम तक नलकूप से फुंकी हुई मोटर बाहर निकालने का काम जारी रहा। इसके बाद नई मोटर डाली जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि नई मोटर देर रात तक डालते हुए सप्लाई बहाल कराई जाएगी।