{"_id":"685060aecd91d3e011033460","slug":"the-mother-left-her-four-daughters-at-home-and-went-away-with-her-nephew-auraiya-news-c-211-1-aur1007-127468-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: चार बेटियों को घर पर छोड़ भतीजे संग चली गई मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: चार बेटियों को घर पर छोड़ भतीजे संग चली गई मां
Mon, 16 Jun 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
अयाना। एक गांव निवासी महिला 12 जून को अपनी चार बेटियों को घर पर छोड़कर भतीजे के साथ चली गई। बेटियों के जानकारी देने पर अहमदाबाद से आए पति ने खोजबीन की।
जानकारी न होने पर वह मां की याद में बेचैन बेटियों संग थाने पहुंचा और पुलिस से पत्नी को खोजने की गुहार लगाई। एक गांव निवासी युवक सोमवार को अपनी चार बेटियों के साथ अयाना थाने पहुंचा। उसने थानाध्यक्ष अजय कुमार को बताया कि वह अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है।
गांव में उसकी पत्नी पांच बच्चों के साथ रहती थी। 12 जून को पत्नी बेटे को लेकर भतीजे के साथ चली गई। रात तक घर न लौटने पर बेटियों ने फोन कर जानकारी दी। इसपर वह अहमदाबाद से घर लौटा और खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
परिवार के एक युवक ने तीन दिन में पत्नी को वापस दिलवा देने का आश्वासन दिया। मगर पत्नी नहीं लौटी। आरोप है कि पत्नी को भतीजा व उसके दो साथी ले गए हैं। मां के वापस न आने से उसकी चारों बेटियां बेचैन हैं। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। महिला की तलाश की जा रही है। जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा।