{"_id":"6a0226ccd91923edc606e2a7","slug":"the-mercury-is-expected-to-reach-40-degrees-today-auraiya-news-c-211-1-aur1006-144701-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पारा आज 40 डिग्री के पार पहुंचने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पारा आज 40 डिग्री के पार पहुंचने के आसार
Tue, 12 May 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 12 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
औरैया। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद पारा धीरे-धीरे फिर से चढ़ने लगा है। आज से पारा एक बार फिर से 40 डिग्री के पार जाने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार सोमवार को अधिकतम पारा 38 डिग्री तक पहुंच गया।
अप्रैल में कई दिनों तक पारा 40 डिग्री के पार रहा था। बारिश के बीच अधिकतम तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट आई थी। पिछले एक सप्ताह से रोजाना एक डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तो न्यूनतम 29 डिग्री रहा। सुबह से ही तेज धूप रही। दोपहर की तेज धूप में लोगों ने गर्मी का एहसास किया।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रहेगा। इसके बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। दोपहर के समय गर्म हवाएं भी दस्तक देंगी। अगले सोमवार तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने के भी आसार हैं।