फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The mercury dropped due to rain, the sun increased the humidity

Auraiya News: बारिश से लुढ़का पारा, धूप ने बढ़ाई उमस

Mon, 16 Jun 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 16 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
The mercury dropped due to rain, the sun increased the humidity
रुरुगंज क्षेत्र में बरसता पानी। - फोटो : रुरुगंज क्षेत्र में बरसता पानी।
औरैया/रुरुगंज। मौसम के बदले मिजाज के बाद सोमवार सुबह रुरुगंज क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

वहीं, अन्य क्षेत्रों में बदली के साथ तेज उमस रही। दोपहर बाद निकली चटख धूप ने तपिश और बढ़ा दी। उधर, अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पिछले तीन दिन से मौसम का मिजाज बदला है। कभी तेज हवाओं के साथ आंधी तो कहीं पर आंधी के साथ बूंदाबांदी हो रही है। इससे बढ़ते तापमान में कमी दर्ज की गई। रविवार की रात को मौसम में आए बदलाव के बाद सोमवार की सुबह शहर में तो बदली छाई रही। वहीं, रुरुगंज इलाके में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, हालांकि कुछ देर बाद बारिश थम गई।
विज्ञापन

इस दौरान उमस भरी गर्मी से वहां के लोगों ने कुछ राहत महसूस की। दोपहर बाद धूप खिलने से एकाएक उमस बढ़ गई। मौसम विज्ञानी के अनुसार तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगी। बदली और बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed