फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The memo did not own platform, passenger upset

मेमो को नहीं मिला अपना प्लेटफार्म,यात्री परेशान

Thu, 09 Jun 2016 12:28 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Thu, 09 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
The memo did not own platform, passenger upset
सुबह के समय फफूंद के प्लेटफार्म संख्या 4 से कानपुर जाने को तैयार खड़ी फफूंद कानपुर मेमो। - फोटो : amar ujala beuro
 सात माह पहले फफूंद से कानपुर के बीच चलने वाली मेमो ट्रेन को अपना प्लेटफार्म नहीं मिल पाया। अभी भी मेमो डाउन के बजाय अप प्लेटफार्म से फफूंद रेलवे स्टेशन से रवाना होती है। इससे यात्रियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


गतवर्ष 8 नवंबर को फफूंद से कानपुर के बीच चलने वाली मेमो रेलवे प्रशासन ने चलानी शुरू की। रात में मेमो ट्रेन कानपुर से फफूंद प्लेटफार्म संख्या 4 पर लाया जाता है। रात भर ट्रेन फफूंद में प्लेटफार्म संख्या 4 पर खड़े रहने के बाद सुबह इसी प्लेटफार्म से ट्रेन को कानपुर के लिए रवाना कर दिया जाता है। यात्रियों का कहना है कि कानपुर के लिए जाने वाली सभी ट्रेनों को डाउन रेलवे लाइन के प्लेटफार्मों 1 अथवा 2 से रवाना किया जाता है। परंतु मेमो ट्रेन को अप रेलमार्ग के प्लेटफार्म से रवाना किया जाता है।
विज्ञापन


इससे उन्हें भ्रम की स्थिति बनी रहती है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक आरसी त्रिपाठी ने बताया कि अप मार्ग पर दो लूप लाइनें हैं। जबकि डाउन मार्ग पर एक ही लूप लाइन है। रात में अप मार्ग की एक लूप लाइन पर मेमो को खड़ा कर दिया जाता है। दूसरी लूप लाइन पर अप मार्ग की रुकने वाली अन्य ट्रेनों को खड़ा कर दिया जाता है। इससे दोनों मार्गों के ट्रेन संचालन में कोई परेशानी नहीं आती। सुबह के समय ट्रेनें अधिक होतीं, इसलिए मार्जिन नहीं मिलता। इसके चलते मेमो को अप प्लेटफार्म से ले जाकर डाउन प्लेटफार्म पर खड़ा करना मुश्किल भरा कार्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 से 6 बजे चलेगी मेमो
दिबियापुर। फफूंद से कानपुर जाने वाली मेमो ट्रेन आगामी 15 जून से निर्धारित समय से 15 मिनट पहले रवाना होगी। रेलवे स्टेशन फफूंद पर संबंधित आदेश आ गया हैं। स्टेशन अधीक्षक आरसी त्रिपाठी के अनुसार अभी मेमो सुबह 6:15 बजे फफूंद से छूटती है। 15 जून से मेमो सुबह 6 बजे कानपुर के लिए रवाना हो जाएगी। हालांकि अभी तक कानपुर से आने वाली मेमो पैसेंजर के समय में कई परिवर्तन नहीं किया गया है। कानपुर से आने वाली मेमो पूर्व निर्धारित समय रात के 9:15 बजे ही पहुंचेगी।


वेबसाइट पर भी नजर आने वाली फफूंद कानपुर मेमो
दिबियापुर। फफूंद से कानपुर के बीच चलने वाली मेमो ट्रेन भी अब रेलवे की वेबसाइट पर नजर आने लगी है। अभी तक ट्रेन रनिंग स्टेटस जानने के लिए यात्रियों को रेलवे स्टेशन के पूछताछ कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब सीधे बेवसाइट पर जाकर यात्री डाउन मेमो ट्रेन का नंबर 64590 एवं अप मेमो का नंबर 64589 डालकर ट्रेन की स्थिति पता कर सकते हैं। अभी तक ट्रेन नंबर डालने पर ट्रेन का नंबर नाट वेलिड दर्शाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed