{"_id":"64c40358235e57b3c10b6a66","slug":"the-married-woman-hanged-herself-in-her-maternal-home-auraiya-news-c-12-knp1075-347164-2023-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: मायके में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पति समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: मायके में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पति समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज
Fri, 28 Jul 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:35 PM IST
सार
सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत चार पर आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फांसी का फंदा
- फोटो : फांसी का फंदा
विस्तार
औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के भिखरा में ससुराल से मायके आई विवाहिता ने शुक्रवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। भिखरा निवासी हरिकांत ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
बताया कि उसने बेटी सुंदरम (25) की शादी 11 दिसंबर 2020 को कन्नौज के छिबरामऊ के मोहल्ला तिवारियन निवासी लवकुश अवस्थी के साथ की थी। दामाद अक्सर बेटी को प्रताड़ित करता था, आरोप लगाया कि कई दिनों से बेटी के साथ मारपीट की जा रही थी। देवर अनुज, बहन व बहनोई बेटी को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
बेटी गुरुवार को मायके आई तो घर आकर अपनी आपबीती बताई। शुक्रवार सुबह वह छोटी बेटी को दवा दिलाने के लिए बिधूना गया था। वापस लौटने पर बेटी सुंदरम कमरे में फंदे पर लटकती मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत चार पर आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।