{"_id":"68ed39a411b80af1050889ba","slug":"the-market-is-flooded-with-indigenous-garlands-for-diwali-auraiya-news-c-211-1-aur1007-133015-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दीपावली को लेकर स्वदेशी झालरों से पट गया बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दीपावली को लेकर स्वदेशी झालरों से पट गया बाजार
Mon, 13 Oct 2025 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
फोटो-13एयूआरपी28- कानपुर रोड किनारे दुकान पर सजी झालरें। संवाद
औरैया। दीपावली पर घरों को जगमग करने के लिए इस बार बाजारों स्वदेशी झालरों से पटा हुआ है। इलेक्ट्रानिक झालरों तरह-तरह की डिजाइन रंग बिरंगी डिजाइन में उपलब्ध है। नई-नई डिजाइन वाले बल्बों की झालर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 90 मीटर लंबी झालर 380 रुपये में मिल रही है। पानी से जलने वाले दीपक और बैटरी से जलने वाली मोमबत्तियां भी लोगों को खूब लुभा रही हैं।
शहर की फूलमती मंदिर के पास से लेकर कानपुर रोड की इलेक्ट्रानिक दुकानें इन झालरों से पटी हुई है। दुकानों में 30 से अधिक प्रकार की झालरें ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। एलईडी झालर 10 से 90 मीटर तक की लंबाई में उपलब्ध हैं। दुकानों पर ग्राहक 40 मीटर लंबी आठ एमएम की एलईडी बल्ब की झालर खूब पसंद कर रहे हैं। इसकी कीमत 140 से शुरू होकर 200 रुपये तक है। इसके अलावा पट्टे वाली देसी झालर भी मिल रही है। यह 10 से लेकर 20 मीटर की लंबाई में है। इसकी कीमत 110 से 400 रुपये तक है। कमरों को रोशन करने के लिए लाइट वाले पेड़ भी उपलब्ध हैं।
इनकी शुरुआती कीमत 350 रुपये हैं। इलेक्ट्रानिक दुकान कारोबारी आनंदनाथ गुप्ता ने बताया कि एलईडी बल्ब वाली झालर खूब पसंद की जा रही है। अन्य झालरों की भी बिक्री बढ़ी है।