{"_id":"6856f62def08613b220a7eab","slug":"the-main-pipeline-was-repaired-after-12-hours-auraiya-news-c-211-1-aur1008-127679-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 12 घंटे बाद दुरुस्त हुई मुख्य पाइप लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 12 घंटे बाद दुरुस्त हुई मुख्य पाइप लाइन
Sat, 21 Jun 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। जल निगम की ओर से कस्बे में बिछाई गई भूमिगत वाटर सप्लाई पाइप लाइन गुरुवार शाम को कस्बे के कांशीराम कॉलोनी के पास फट गई थी। इससे हजारों लीटर पानी नालियों में बह गया था।
घंटों कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार देर शाम करीब 12 घंटे बाद जल निगम के कर्मचारी पाइप लाइन ठीक कर पाए। जनता को नगर पंचायत की जलापूर्ति देने को जल निगम ने कस्बा में तीन पानी टंकियां व नई पाइप लाइन डालने का प्रस्ताव तैयार किया था।
इनमें इंदिरा नगर भट्टा बस्ती, कांशीराम कॉलोनी कलक्टरी रोड और उमरी शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट पर 15.84 करोड़ रुपये बजट प्रस्तावित किया था। नगर में पानी की दो टंकियां तैयार हो गई हैं। एक पानी टंकी का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन
जिन लाइनों में पानी टंकी बन गई और नई पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। यहां पर जल निगम इन दिनों टंकी को पानी से फुल कर ट्रायल में जुटा है। इन्हीं सब कवायदों के बीच गुरुवार शाम को कांशीराम कॉलोनी परिसर की टंकी के ट्रायल के दौरान मुख्य पाइप लाइन फट गई थी। इससे हजारों लीटर पानी सड़कों पर बह गया था।
कर्मचारियों को लीकेज ठीक करने में 12 घंटे लग गए। जल निगम के अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर शाम क्षतिग्रस्त पाइप लाइन दुरुस्त कर ली गई थी। मोहल्ले में जलापूर्ति व्यवस्था बहाल है।