फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The joy of buying a new bulldozer turned into mourning before reaching home

Auraiya News: नया बुलडोजर खरीदने की खुशी घर पहुंचने से पहले मातम में बदली

Sat, 02 Sep 2023 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
The joy of buying a new bulldozer turned into mourning before reaching home
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेला। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र स्थित प्वाइंट नंबर 89 पर शुक्रवार रात बुलडोजर में तेज रफ्तार स्लीपर बस टकरा गई। हादसे में बुल्डोजर सवार औरैया के बेला निवासी दो युवकों की मौत हो गई। वहीं परिवार में नया बुलडोजर खरीदने की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने नम आंखों से दोनों का अंतिम संस्कार किया।
कस्बा बेला के तिर्वा रोड निवासी नरेंद्र सिंह पाल (44) पुत्र मन्नीलाल शुक्रवार दोपहर को अपने भाई रवि व दोस्त शीलू, नागेंद्र (27) निवासी झबरा के साथ आगरा से नया बुलडोजर खरीदने गए थे। देर शाम को नरेंद्र ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर चौथा जेसीबी खरीदने की खुशी जाहिर करते हुए फोटो पोस्ट की। भाई रवि ने बताया कि बुलडोजर खरीदने के बाद भाई नागेंद्र ने उन्हें घर जाने के लिए कहा। इस पर वह साथी शीलू के साथ कार से घर लौट आया।
विज्ञापन

जबकि भाई नरेंद्र व नागेंद्र बुलडोजर लेकर निकले। घर पर परिजनों ने नए वाहन की आने पर पूजन व मिठाई मंगवाकर तैयारियां पूरी कर लीं थी। रात दो बजे के करीब परिजनों से बातचीत कर सोने के लिए कमरे में पहुंचा ही था, तभी उसके फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने करहल थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के प्वाइंट संख्या 89 पर तेज रफ्तार स्लीपर बस ने बुलडोजर में भिड़ंत होने की जानकारी दी। हादसे की जानकारी पर वह लोग घटना स्थल की ओर रवाना हुए तभी उन्हें भाई की मौत की खबर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागेंद्र को गंभीर हालत में सैफई ले जाया गया है। जहां उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। नरेंद्र की मौत पर मां निर्मला देवी, बेटी प्रतीक्षा व बेटे प्रशांत का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं नागेंद्र के भाई रामविलास ने बताया कि भाई की शादी नहीं हुई थी। वह घर पर खेती में हाथ बंटाता था देर शाम को दोनों दोस्तों के शव उनके गांव पहुंचने पर कोहराम मचा रहा। परिजनों ने दोनों दोस्तों का अंतिम संस्कार उनके गांव में ही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article