फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The idol found in the excavation of the lake

AURAIYA: अमृत सरोवर की खोदाई में निकली मूर्ति, अधिकारियों ने पुरातत्व विभाग को दी सूचना

Sun, 05 Jun 2022 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 05 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The idol found in the excavation of the lake
सेहुद में सरोवर की खुदाई के दौरान निकली मूर्ति - फोटो : AURAIYA
औरैया जिले में ग्राम पंचायत सेहुद में पीबीआरपी स्कूल के पास खोदे जा रहे स्वतंत्रता सेनानी राजाराम अमृत सरोवर की खोदाई के दौरान निकली मूर्ति कौतूहल का विषय बनी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मूर्ति के नीचे संवत 203 लिखा नजर आ रहा है। लोग मूर्ति के बारे में जानकारी जुटाने में लगे हैं। वहीं, अधिकारियों ने पुरातत्व विभाग को जानकारी दी है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह रोज की तरह अमृत सरोवर तालाब की खोदाई चल रही थी। इसी दौरान एक मजदूर का फावड़ा किसी पत्थर से टकराया। इसके बाद वहां मौजूद प्रधान पति एवं पूर्व प्रधान सुदेश राजपूत ने मजदूरों की मदद से पत्थर की मूर्ति को सावधानी से बाहर निकलवाया। कुछ लोगों का कहना है कि मूर्ति राधा-कृष्ण की है, जबकि कुछ लोग इसे सीता-राम और हनुमान जी की बता रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, सूर्य भगवान की मूर्ति होने की चर्चा भी हुई। अलग-अलग चर्चाओं के बीच मूर्ति कौतूहल का विषय बनी रही। पूर्व प्रधान सुदेश राजपूत ने बताया कि मूर्ति खंडित है। एसडीएम औरैया एवं बीडीओ भाग्यनगर को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सेहुद गांव में कई पुराने मंदिर स्थित हैं। यहां पर नाग देवता का धौरा नाग मंदिर स्थित है।

धौरा नाग मंदिर और मुहम्मद गौरी से जुड़ी किंवदंती काफी प्रचलित है। अन्य प्राचीन मंदिरों में राधाकृष्ण मंदिर, शंकर जी मंदिर और भगवान बुद्ध के मंदिर भी प्रसिद्ध है। लोगों का मानना है कि यह किसी प्राचीन मंदिर में स्थापित मूर्ति के अवशेष हैं। बीडीओ भाग्यनगर ने बताया कि तालाब खोदाई में निकली मूर्ति सुरक्षित रखवाई गई है। पुरातत्व विभाग को जानकारी भेजी जा रही है, जिसकी जांच के बाद ही मूर्ति के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed