फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The husband who came to his in-laws' house to pick up his wife committed suicide by hanging himself.

Auraiya News: पत्नी को लेने ससुराल आए पति ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 12 Nov 2024 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
The husband who came to his in-laws' house to pick up his wife committed suicide by hanging himself.
अयाना। थाना क्षेत्र के अनुरुद्धनगर स्थित ससुराल से पत्नी को लेने आए युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। दरवाजा न खुलने पर ससुरालीजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली के व्यौरा गोपालपुर निवासी रामप्रसाद निषाद के बेटे अंशुल (26) की शादी वर्ष 2021 में अनुरुद्धनगर निवासी रामबक्श की बेटी पूजा के साथ हुई थी। आपसी अनबन के चलते एक साल से वह मायके में रह रही थी। चार माह पहले उसने मायके में ही बेटी को जन्म दिया। सोमवार को अंशुल अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया हुआ था। यहां उसने पत्नी से बातचीत होने के बाद कमरे में जाकर छत के कुंडे पर दुपट्टे से फंदा लगा लिया। दरवाजा न खुलने पर पूजा ने जानकारी परिजन को दी।
विज्ञापन

परिजन ने कमरे में झांक कर देखा तो अंशुल का शव छत के कुंडे में दुपट्टे के फंंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे सीओ अजीतमल अशोक कुमार व थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने शव को फंदे से उतरवाकर घटनास्थल की जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अयाना थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पूछताछ में मृतक की पत्नी पूजा ने बताया कि पति साथ जाने की जिद कर रहा था। इस पर उसने भागवत सुनने गए पिता के लौटने के बाद साथ चलने की बात कही थी। इससे नाराज होकर पति कमरे में चला गया और आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मृतक के परिजन को दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजन की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed