फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The guesthouse which was running in the school for six years was removed

Auraiya News: छह साल स्कूल में चल रहा गेस्टहाउस हटवाया

Sun, 27 Oct 2024 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
The guesthouse which was running in the school for six years was removed
औरैया। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर रामगढ़ स्थित श्री सुंदर सिंह इंटर कॉलेज के परिसर में स्थित स्वर्गीय रानी राजेंद्र कुमारी स्मृति सभागार को छह साल बाद कब्जा डिप्टी कलक्टर व सीओ सिटी ने कब्जा हटवाया।
विज्ञापन

बता दें कि मोहित यादव व उसके साथियों द्वारा इस सभागार पर कब्जा कर छह वर्ष से गेस्ट हाउस संचालित किया जा रहा था। डिप्टी कलक्टर हरिश्चंद्र, सीओ सिटी महेंद्र प्रताप सिंह, डीआईओएस बृजेश गुप्ता, नायब तहसीलदार रूचि मिश्रा, कानूनगो राम नरेश गुप्ता समेत पुलिस बल पहुंचा। कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने वीडियोग्राफी कराई। सामान को प्रशासन ने सुरक्षित कब्जे में लेकर सभागार को खाली कराया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक अरुण प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य देवेंद्र रजक, डॉ. अनिरुद्ध प्रताप सिंह व विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य व समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। डिप्टी कलक्टर हरिश्चंद्र ने बताया कि स्कूल के सभागार से कब्जे को हटवा दिया गया है। सभागार को स्कूल के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed