फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The groom took the vows with his girlfriend, the bride garlanded her sister's brother-in-law

Auraiya News: दूल्हे ने प्रेमिका के साथ लिए फेरे, दुल्हन ने बहन के देवर को डाली वरमाला

Tue, 13 May 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 13 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The groom took the vows with his girlfriend, the bride garlanded her sister's brother-in-law
दिबियापुर (औरैया)। युवक की बरात निकलने से पहले रविवार को उसकी प्रेमिका ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवा दी थी। सोमवार को युवक ने प्रेमिका के साथ ही सात फेरे लिए।
विज्ञापन

वहीं घाटमपुर की जिस युवती से युवक की शादी तय थी, उस दुल्हन ने अपनी बहन के देवर से शादी कर ली। दुल्हन ने वरमाला पहनाकर फेरे लिए। मामला कंचौसी क्षेत्र के एक गांव का है।
विज्ञापन

दरअसल कंचौसी क्षेत्र के एक गांव में रविवार को एक युवक की शादी थी। बरात घाटमपुर के एक गांव जानी थी। घरवाले और रिश्तेदार बरात ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच युवक की प्रेमिका दिबियापुर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरात रोकने के लिए युवती दिबियापुर थाने चली गई। उसने पुलिस को बताया कि वह नोएडा में नौकरी करती है। युवक भी वहीं नौकरी करता था। नोएडा में दो साल से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था।
इसके बाद पुलिस ने बरात रोक दी। वहीं, युवक व उसके परिजनों को थाना ले गई। ऐसे में युवक की बरात घाटमपुर नहीं पहुंची तो वहां हलचल मच गई। दोनों मामलों को लेकर पुलिस से लेकर परिवार व रिश्तेदारों के बीच सोमवार सुबह तक सुलह समझौते का दौर चलता रहा। इसके बाद बात बन गई।

सोमवार को युवक ने प्रेमिका के साथ अपने घर में बने मंडप में सात फेरे लिए। उधर, घाटमपुर में भी दुल्हन बनी युवती ने अपनी बहन के देवर के साथ घर में ही सात फेरे लिए। इसमें सभी पक्षों की रजामंदी रही। कंचौसी चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रेमिका व युवक दोनों की रजामंदी से शादी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed