{"_id":"69936678f1fbcad8f60c1b47","slug":"the-girl-who-spread-the-rumour-of-leaving-kechul-left-her-boyfriend-and-returned-home-auraiya-news-c-211-1-ka11004-139860-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: केचुल छोड़ने की अफवाह उड़ाने वाली युवती प्रेमी को छोड़ घर लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: केचुल छोड़ने की अफवाह उड़ाने वाली युवती प्रेमी को छोड़ घर लौटी
Tue, 17 Feb 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। बिस्तर पर सांप की केंचुल छोड़कर प्रेमी के साथ गई युवती अपने परिवार के पास लौट आई है।
दो-तीन दिन पहले युवती ने प्रेमी के साथ शादी कर लेने का दावा करते हुए सोशल मीडिया पर कई वीडियो डाले थे। सोमवार को उसने कोर्ट में बयान के बाद प्रेमी से मुंह फेर लिया। इसके बाद पुलिस ने युवती की इच्छा पर उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया।
10 फरवरी को फफूंद के एक गांव निवासी युवती घर से लापता हो गई थी। उसके बिस्तर पर सांप की केचुल मिली थी। इसके बाद क्षेत्र में युवती के सांप बनने की अफवाह उड़ गई। दो दिन बाद ही युवती का एक वीडियो सामने आया जिसमें उसने सांप बनने को लेकर हवाई बातें की थीं।
इसके बाद बीते शुक्रवार को थाने पहुंचकर युवती ने वीडियो के माध्यम से दावा किया था कि उसने कानपुर के आर्य समाज मंदिर में प्रेमी से शादी कर ली है। उसने अपने परिजन पर ही उसके बिस्तर पर केंचुल रखने आरोप भी लगाया था। हालांकि, सोमवार को कोर्ट में दिए बयानों में वह अपनी बातों से मुकर गई। कोर्ट में उसने कहा कि उसे नहीं पता वह कैसे चली गई, उसे होश नहीं था।
विज्ञापन
कोर्ट में उसने प्रेमी के साथ जाने से इन्कार करते हुए घर जाने की बात कही। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि युवती की मंशा देखते हुए उसे पिता के सुपुर्द कर दिया गया है।