फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The garbage collector came to take out the garbage from the house...stopped

Hamirpur News: गाड़ीवाला आया घर से कचरा निकाल...ठप

Fri, 06 Mar 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
The garbage collector came to take out the garbage from the house...stopped
फोटो 05 एचएएमपी 13- कस्बे में सड़क किनारे फैला कचरा। संवाद
विज्ञापन

छह माह से सेवा बंद होने के चलते लोग पड़ रहे बीमार
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मुस्करा (हमीरपुर)। कस्बे में कूड़ा उठाने वाली ई-गाड़ियां बंद होने से जगह-जगह गंदगी का ढेर लग गए हैं। इससे स्थानीय निवासियों को बदबू और संक्रामक बीमारियों का खतरा हो रहा है।
कुछ दिनों पहले तक गाड़ीवाला आया घर से कचरा निकाल धुन बजाते हुए घर-घर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां आती थीं लेकिन अब यह सेवा पूरी तरह ठप है। आर्य समाज स्कूल के पास रहने वाले देवेंद्र गुरुदेव ने बताया कि छह महीने से पंचायत की गाड़ियां नहीं आ रही हैं। मोहल्ले वाले घर के पास ही कचरा फेंक देते हैं। इससे बदबू फैल रही है और बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। मना करने पर झगड़ा हो जाता है। उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

वहीं, चार थोक निवासी सोनू त्रिपाठी ने भी घर के सामने गंदगी के ढेर की शिकायत की। कस्बावासियों ने प्रशासन से सेवा बहाल करने की मांग की है। प्रधान महेंद्र प्रताप अहिरवार ने बताया कि नमामि गंगे योजना के तहत सड़कें उखड़ी हुई हैं। क्षतिग्रस्त सड़कों पर ई-गाड़ियां नहीं चल पातीं। ठेकेदारों को कई पत्र दिए गए हैं, लेकिन समस्या बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed