फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The funeral procession of aunt and nephew was raised together

Auraiya News: एक साथ उठी चाची और भतीजे की अर्थी

Tue, 09 Sep 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 09 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The funeral procession of aunt and nephew was raised together
फोटो-08एयूआरपी -11 अंतिम संस्कार से पहले घर के बाहर गमगीन माहौल में मौजूद लोग।
अजीतमल। अमावता गांव में रविवार को सड़क हादसे में एक ही परिवार में भतीजे, चाची व दो साल की बच्ची की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव जब घर लाए गए तो कोई भी अपने आंसू नहीं रोक पाया।
विज्ञापन

सोमवार को चाची और भतीजे की अर्थी एक साथ उठाई गई। वहीं बच्ची को परिजनों ने जल में प्रवाहित कर दिया। अजीतमल कोतवाली के गांव अमावता निवासी धर्मेंद्र का बेटा कवींद्र प्रताप सिंह उर्फ कपिल (24) रविवार की सुबह अपनी चाची सोनी (34) के साथ बाइक से चचेरी बहन परी (02) की दवा लेने इटावा गया था।
विज्ञापन

दोपहर में वापस आते समय इटावा के महेवा के पास ओवरब्रिज पर एक पिकअप चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में तीनों की मौत हो गई थी।
पोस्टमार्टम के बाद रविवार रात करीब 11 बजे तीनों के शव गांव लाए गए। परिवार में तीन की मौत होने से परिजन बेसुध हो गए।सोमवार की सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर कपिल के पिता धर्मेंद्र व चाची सोनी के पति व बच्ची परी के पिता हरिश्चंद्र बेहाल रहे। नाते रिश्तेदार व गांव के लोग उन्हें संभालते नजर आए।
इस हृदयविदारक घटना को लेकर क्षेत्र के लोग भी गांव पहुंचे। मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया गया। परिजनों ने मासूम के शव को सिकरोड़ी घाट ले जाकर यमुना नदी में प्रवाहित कर दिया।

वहीं चाची व भतीजा के शवों को गांव में मुखाग्नि दी गई। एक साथ उठी तीन अर्थियों से क्षेत्र में मातम रहा। गांव पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश दोहरे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed