फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The front wheel axle of a private bus broke and got stuck in a ditch

Auraiya News: प्राइवेट बस के अगले पहिये का टूटा एक्सल, खंती में फंसी

Fri, 18 Jul 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 18 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The front wheel axle of a private bus broke and got stuck in a ditch
हादसे के बाद सड़क पर खड़े मुसाफिर। - फोटो : हादसे के बाद सड़क पर खड़े मुसाफिर।
एरवाकटरा। कानपुर देहात के रसूलाबाद से सवारियां लेकर हरियाणा के गुरुग्राम जा रही एक प्राइवेट बस के अगले पहिये का एक्सल टूट गया। अनियंत्रित बस सडक किनारे खंती में जाकर फंस गई।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि बस सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। बस में 65 यात्री सवार थे। हादसा गुरुवार रात को किशनी-एरवाकटरा मार्ग पर गांव दिवहरा के पास हुआ।
विज्ञापन

गांव भोलापुर निवासी चालक संजीव कुमार गुरुवार शाम छह बजे रसूलाबाद से हरियाणा के गुरुग्राम के लिए निकला था। बस में 60-65 लोग सवार थे। रात करीब नौ बजे बस जैसे ही दिवहरा गांव के पास पहुंची, वैसे ही अचानक बस के आगे के पहिये का एक्सल टूट गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अनियंत्रित होने से बस में चीख पुकार मच गई। शोर-शराबा सुनकर राहगीर व ग्रामीण पहुंच गए। सवारियों ने अपना सामान बस से उतारकर दूसरी बस का इंतजार किया।

बस आने पर गतंव्य स्थल को रवाना हुए। बस में सवार बिधूना निवासी अशोक कुमार, दीपक, शिवा, रामकुमार ने बताया कि किसी भी सवारी को चोट नहीं है। थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। पता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed