{"_id":"689a3ce6092e3475e3008295","slug":"the-four-rear-wheels-of-the-moving-truck-came-off-the-front-two-tyres-also-burst-after-hitting-the-divider-auraiya-news-c-211-1-aur1009-129948-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: चलते ट्रक के पिछले चार पहिये निकले, डिवाइडर से टकराकर अगले दो टायर भी फटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: चलते ट्रक के पिछले चार पहिये निकले, डिवाइडर से टकराकर अगले दो टायर भी फटे
Tue, 12 Aug 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो 11 एयूआरपी 02 हाईवे पर हादसे में निकले ट्रक के पहिये व मौजूद पुलिस। संवाद
- फोटो : संवाद
औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर रविवार देर रात एक ट्रक के पिछले चार पहिये निकल गए। इसके बाद डिवाइडर से टकराने के कारण ट्रक के अगले पहिये भी फट गए।
ट्रक इटावा से कानपुर की ओर जा रहा था। गनीमत रही पीछे से काई वाहन नहीं आया। वरना बड़ा हादसा हो जाता। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवाया। हादसे में चालक व हेल्पर सुरक्षित बच गए। पुलिस की जांच में हादसे के समय ट्रक की स्पीड करीब 80 किमी. प्रति घंटा थी।
जनपद इटावा के थाना पछायगांव के गांव जैतपुरा निवासी नंदकिशोर शर्मा खाली ट्रक लेकर भिंड के गांव फूफ निवासी हेल्पर अमित यादव के साथ ग्वालियर से बनारस जा रहा था। सदर कोतवाली की इंडियन ऑयल चौकी से आगे चलते ट्रक से पीछे से चारों पहिये निकल गए। इसके बाद ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। इस कारण से ट्रक के अगले दोनों टायर भी फट गए।
हादसे में ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चालक व हेल्पर बच गए। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त ट्रक को हाईवे से हटवाया। परिवहन विभाग के अनुसार ट्रक करीब 15 साल पुराना है।
विज्ञापन
छह मार्च 2026 तक की फिटनेस है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। ट्रक मालिक को सूचना दे दी गई है। पहिये कैसे निकले, इसकी जांच की जा रही है।