फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The first wife arrived in the mandap while preparations were underway for the seven vows, and the police stopped the wedding.

Auraiya News: मंडप में सात फेरों की तैयारी के बीच पहुंची पहली पत्नी, पुलिस ने रोकी शादी

Fri, 08 May 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 08 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The first wife arrived in the mandap while preparations were underway for the seven vows, and the police stopped the wedding.
औरैया। शहर के एक गेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार की रात सात फेरे लेने जा रहे एक युवक की शादी रुक गई। उसकी पहली पत्नी पुलिस फोर्स के साथ शादी रुकवाने पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बरात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। लड़की पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूल्हा मौके से भाग गया।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी रेलवे कर्मचारी ने अपनी बेटी का रिश्ता कानपुर देहात मूसानगर निवासी कमलेश के साथ तय किया था। बृहस्पतिवार को शहर के एक गेस्ट हाउस में शादी का जश्न चल रहा था। मेहमान दावत खा रहे थे और रस्मों की तैयारी चल रही थी। तभी रात करीब नौ बजे अचानक पुलिस की गाड़ियों के सायरन और एक महिला की चीख-पुकार ने समारोह में सन्नाटा खींच दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची महिला ने दावा किया कि वह कमलेश की पहली पत्नी है। उसने बताया कि उसकी शादी 14 साल पहले हो चुकी है और उनकी एक 12 साल की बेटी भी है। महिला ने जैसे ही सबूत पेश किए, गेस्ट हाउस में अफरातफरी मच गई। इसके बाद पुलिस ने शादी की रस्में रुकवा दीं। सच्चाई सामने आते ही वधु पक्ष के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। फिलहाल मामले में देर रात तक दोनों पक्षों के बीच समझौते की बातचीत चलती रही। इसी बीच दूल्हा मौका मिलते ही भाग गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि एक महिला अपनी बेटी के साथ कोतवाली पहुंची थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर की। लड़की के पिता की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed