फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The fire of revenge was smoldering for a year

औरैयाः एक वर्ष से सुलग रही थी बदले की आग

Tue, 06 Sep 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The fire of revenge was smoldering for a year
घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी लेतीं एसपी चारू निगम। संवाद - फोटो : AURAIYA
अछल्दा। पिता-पुत्र पर पड़ोसियों द्वारा किए गए जानलेवा हमले और पिता की मौत के मामले में पुलिस ने विवाद की वजह पुरानी रंजिश बताई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक राहुल का पहले सुरेश बाबू के घर आना जाना था। पिछले वर्ष सुरेश बाबू के परिवार ने राहुल पर कई गंभीर आरोप लगा कर समाज में बदनाम कर दिया। इससे राहुल कुछ दिनों के लिए गांव से बाहर (मुंबई) चला गया, पर यह बात राहुल और उसके परिवार के साथ गांव के कुछ लोगों को नागवार गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने मान सम्मान की दुहाई देते हुए कुछ दिन पहले ही राहुल को गांव बुलाया था। इसके बाद रविवार को राहुल के साथ ही गांव के लोग एकत्र हुए और सुरेश बाबू के परिवार को सबक सिखाने की ठानी। सूत्रों के मुताबिक हमला करने से पहले लोगों ने एक जगह बैठकर शराब पी और इसके बाद परिवार पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

घरों में ताला डाल कर भागे आरोपी व परिजन
रात में जिस वक्त घटना को अंजाम दिया गया, गांव के ज्यादातर लोग सो रहे थे। चीखपुकार सुन गांव के लोगों में हड़कंप मचा। कुछ ग्रामीण मृतक सुरेश बाबू के दरवाजे पर पहुंचे तो कुछ अपने घरों से ही झांकते रहे। पुलिस पहुंचती इससे पहले आरोपियों के घरों की महिलाएं ताला डाला कर बच्चों व बुजुर्गों के साथ गांव से चली गईं। पुलिस जब आरोपियों की तलाश में घर पहुंची तो घरों में ताले लटके मिले।
विज्ञापन

हमलावरों की दहशत में रहे ग्रामीण
सुरेश बाबू के घर पर किए गए हमले व हमलावरों द्वारा ग्रामीणों को मामले से दूर रहने की धमकी देने की वजह से लोग दहशत में रहे। रात से सुबह तक आस पड़ोस में रहने वाले ग्रामीण भी पुलिस के सामने कुछ भी कहने से किनारा करते रहे। ग्रामीणों में घटना और हमलावरों की दहशत साफ दिखाई दे रही थी।

 गांव में तनाव को देखते हुए तैनात पुलिस बल। संवाद

गांव में तनाव को देखते हुए तैनात पुलिस बल। संवाद- फोटो : AURAIYA

आरोपी राहुल के घर पर पसरा सन्नाटा। संवाद

आरोपी राहुल के घर पर पसरा सन्नाटा। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed