{"_id":"69ea74607cb2b7ff0800fb6e","slug":"the-fire-destroyed-26-bighas-of-crop-residue-belonging-to-five-farmers-auraiya-news-c-211-1-aur1009-143583-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आग से पांच किसानों की 26 बीघा फसल के अवशेष जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आग से पांच किसानों की 26 बीघा फसल के अवशेष जले
Fri, 24 Apr 2026 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र की गांव बैसोली का मजरा दिलीपपुर में बृहस्पतिवार की दोपहर खेत में खड़ी फसल अवशेष में आग लग गई। आग से पांच किसानों की 26 बीघा खेत में खड़े गेहूं के अवशेष जल गए। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। लपटें देख किसानों ने निजी संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश की, हवा से आग बढ़ती देख ग्रामीणों ने दमकल को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से किसान नरेश सिंह की 10 बीघा, रामशंकर व विश्वनाथ की पांच-पांच, मोहम्मद साबिर की तीन, मोहम्मद इसरार की तीन बीघा जमीन में पड़े अवशेष व भूसा जलकर नष्ट हो गया। लेखपाल सत्येंद्र कुमार ने जांच के बाद रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी।