फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The fire brigade vehicle going to extinguish the fire got stuck in the height gauge.

Auraiya News: आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी हाइटगेज में फंसी

Mon, 13 Apr 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 13 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The fire brigade vehicle going to extinguish the fire got stuck in the height gauge.
दिबियापुर। बेला क्षेत्र में खेतों में लगी आग बुझाने जा रही सीआईएसएफ की फायर ब्रिगेड की गाड़ी सहायल तिराहे के पास लगे हाइटगेज में फंस गई। आधे घंटे तक फंसे रहने के कारण मौके पर पहुंचने में देरी हुई।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने नहर पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए हाइटगेज लगाए हैं लेकिन इससे आपातकालीन सेवा की गाड़ी भी फंस गई। इससे राहत कार्य में बाधा आई। मौके पर मौजूद सीआईएसएफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को हाइटगेज से बाहर निकाला। करीब आधे घंटे की देरी के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकी।
विज्ञापन

इस दौरान खेतों में लगी आग के और फैलने की आशंका बनी रही। आपातकालीन वाहन के फंसने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। कहा कि आपातकालीन सेवाओं के लिए अलग व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि ऐसी स्थितियों में समय बर्बाद न हो। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed