फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The father of the girl who came to take the RO exam kicked another girl

Auraiya News: आरओ की परीक्षा देने आई छात्रा के पिता ने दूसरी छात्रा को मारी लात

Mon, 28 Jul 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 28 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The father of the girl who came to take the RO exam kicked another girl
औरैया। शहर में आरओ की परीक्षा देने आईं कानपुर के बिठूर व कल्यानपुर की दो छात्राएं चाय गिरने की बात को लेकर फफूंद रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह भिड़ गईं।
विज्ञापन

मारपीट के दौरान एक छात्रा के पिता ने दूसरी छात्रा के पेट में लात मार दी। इस मारपीट का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कानपुर के कल्यानपुर व बिठूर से आरओ की परीक्षा देने के लिए दो छात्राएं ट्रेन से फफूंद रेलवे स्टेशन आईं थी। स्टेशन के पास एक दुकान में चाय पीने के दौरान पिता के साथ कल्यानपुर से आई छात्रा की चाय पास खड़ी बिठूर की छात्रा के ऊपर गिर गई। इसके बाद दोनों में विवाद होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में मारपीट होने पर बिठूर की छात्रा ने मारपीट करते हुए कल्यानपुर की छात्रा के पेट में लात मार दी। इससे बेटी को पिटता देख नाराज पिता ने दूसरी छात्रा के पेट में लात मारकर उसे अलग कर दिया। इसी दौरान भीड़ में किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती।

मामले में दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र नारायन त्रिपाठी ने बताया कि दोनों छात्राआें को शांत कराने के बाद परीक्षा देने के लिए शहर स्थित विशंभर सिंह इंटर कॉलेज भेज दिया गया। मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed