फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The farmer was murdered to avenge his father's death

Auraiya News: पिता की मौत का बदला लेने के लिए की थी किसान की हत्या

Mon, 19 May 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 19 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
The farmer was murdered to avenge his father's death
औरैया। एरवाकटरा क्षेत्र के गांव समायन नगरिया में शनिवार को खून से लथपथ किसान का शव मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी ने अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए अपने मित्र के साथ किसान की हत्या करने की बात कबूली है। गांव समायन नगरिया में शनिवार सुबह अनिल कुमार दोहरे (45) का शव खेत में मिला था। पुलिस ने मृतक के भाई सालिकराम दोहरे की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन

मामले में हत्या के दिन पुलिस ने सीसीटीवी में बाइक पर दो संदिग्धों को देखा था। इसके बाद वाहन चेकिंग के दौरान कुदरकोट मोड़ से उन बाइक सवार सनोज दोहरे (40) व मंगल सिंह (25) को गिरफ्तार किया। सख्ती से पूछताछ में दोनों ने अनिल को डंडे से पीटकर मारने की बात कबूल की। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल के तौर पर डंडे बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में सनोज दोहरे ने बताया कि अनिल कुमार ने कुछ साल पहले उसके पिता के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद पिता बीमार हो गए थे। बीमारी के चलते बाद में पिता की मौत हो गई थी।

इसी रंजिश के तहत उसने अपने साथी मंगल के साथ मिलकर पहले अनिल को शराब पिलाई। इसके बाद डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। एसपी अभिजित आर शंकर ने बताया कि रंजिश में अनिल की हत्या की गई है। दोनों हत्यारोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed