{"_id":"6a10a0e20d118c229001fdc1","slug":"the-family-members-slept-while-the-thieves-stole-cash-and-jewellery-auraiya-news-c-211-1-aur1009-145339-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सोते रहे घरवाले, चोर ले गए नकदी व जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सोते रहे घरवाले, चोर ले गए नकदी व जेवर
Sat, 23 May 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 23 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो-1- घर की छत पर बिखरा पड़ा सामान मौजूद परिवार के लोग। संवाद
कुदरकोट। थाना क्षेत्र के गांव चन्हैया गंगाराम में बृहस्पतिवार रात चोरों ने एक घर से लाखों रुपये कीमत के जेवर व नकदी पार कर दी। वारदात के समय परिवार घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे।
चोर छत के रास्ते घर में घुसे और घटना को अंजाम दिया। पुलिस छानबीन कर रही है। गांव चन्हैया निवासी रामऔतार सिंह के परिवार के सदस्य मंगल देवी, सरिता देवी व ऋषभ रात में घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। रात करीब दो बजे उन्हें घर के अंदर से कुछ खटपट की आवाज सुनाई दी। आहट पाकर जब महिलाएं उठकर अंदर पहुंचीं तो घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। पीड़ित के अनुसार चोरों ने अंदर के गेट बंद कर दिए थे। किसी तरह अंदर प्रवेश किया तो छत पर भी सामान बिखरा मिला।
रामऔतार ने बताया कि चोरों ने सोने की एक जंजीर, दो अंगूठियां, एक बाजूबंद, एक जोड़ी पायल, एक माला और करीब 10 हजार रुपये पार कर दिए। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल के आसपास के इलाके का जायजा लिया। सीओ पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द चोरों की पहचान करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- --
दो दुकानों से गोलक व मंदिर से घंटा चोरी
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को चोरी हो गई। किशनी रोड स्थित नकेडी पुलिया के पास गल्ला व्यापारी रविंद्र सिंह की दुकान से चोरों ने 20 हजार रुपये, मोबाइल व कागज रखी गुल्लक पार कर दी। बाद में यह गुल्लक गांव पासी पुरवा के पास बरामद हुई, जिसमें कागजात तो सुरक्षित थे पर नकदी पार मिली।
वहीं दूसरी वारदात में भरथना रोड निवासी पुष्पेंद्र की कमालपुर नहर के पास स्थित सीमेंट-मौरंग की दुकान से बाइक सवार युवक सोते समय गुल्लक उठा ले गए। तीसरी वारदात रावतपुर गांव के मजरा नकी कटरा स्थित काली मंदिर में हुई, जहां से चोर मंदिर का घंटा चोरी कर ले गए। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि किशनी रोड पर हुई वारदात में गुल्लक बरामद हो गई है। मंदिर में हुई चोरी संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं। तीसरे स्थान पर हुई घटना के मामले में सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। (संवाद)