फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The family did not perform the last rites of the dead body for several hours

Auraiya News: परिजनों ने कई घंटों तक शव का नहीं किया अंतिम संस्कार

Sat, 18 May 2024 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
The family did not perform the last rites of the dead body for several hours
दिबियापुर। गांव हरचंदपुर निवासी युवक की गुरुवार को दुर्घटना में हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद शव का परिजनों ने कई घंटे तक अंतिम संस्कार नहीं किया। टक्कर मारने वाले वाहन एवं उसके चालक की गिरफ्तारी की बात कही। हालांकि काफी जद्दोजहद व पुलिस के समझाने के बाद में शाम के समय शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


गुरुवार तड़के गांव हरचंदपुर निवासी राजेश बाल्मीक का शव संदिग्धावस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला था। इस मामले में मृतक के भाई रवि ने किसी वाहन की टक्कर से राजेश की मौत हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। गुरुवार देर शाम शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंच गया। इस बीच परिजनों को टक्कर मारने वाले वाहन व उसके चालक के बारे में जानकारी हो गई।
विज्ञापन

इस पर परिजन चालक को गिरफ्तार किए जाने की मांग करने लगे। परिजनों ने शुक्रवार को पूरे दिन शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। इस बीच दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान एवं हरचंदपुर चौकी प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने भी पहुंचकर परिजनों को समझाया। काफी समझाने के बाद परिजनों ने शुक्रवार शाम शव का अंतिम संस्कार किया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। परिजन किसी रिश्तेदार के आने का इंतजार कर रहे थे। इसलिए पूरे दिन अंतिम संस्कार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed