फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The examination center was locked, the teacher's examination was conducted in another school

Auraiya News: परीक्षा केंद्र पर जड़ दिया गया ताला, दूसरे स्कूल में कराई गई आचार्य की परीक्षा

Thu, 27 Jun 2024 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
The examination center was locked, the teacher's examination was conducted in another school
औरैया। शहर की दिबियापुर रोड पर संस्कृत महाविद्यालय स्थित है। यह महाविद्यालय काफी पुराना है। इस महाविद्यालय में काफी लंबे समय से प्रबंधक पद का विवाद चला आ रहा है। जिसका मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। मंगलवार से महाविद्यालय में परीक्षा शुरू होनी थी, इससे पहले ही यहां ताला जड़ दिया गया।
विज्ञापन

दिबियापुर रोड स्थित संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवनीश कुमार द्विवेदी ने बताया कि 25 जून से महाविद्यालय में आचार्य की परीक्षाएं शुरू होनी थीं। इससे पहले महाविद्यालय के पूर्व प्रबंधक द्वारा मुख्य गेट पर अपना ताला डाल दिया। बताया कि परीक्षा प्रारंभ होने से पहले जब वह पेपर देने के लिए यूनिवर्सिटी गए हुए थे और जब लौट कर आए तो देखा कि विद्यालय में एक और ताला डाला हुआ था।
विज्ञापन

बताया कि इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को मामले की जानकारी देते हुए पत्र लिखकर सूचित किया। कुलपति को भी मामले की जानकारी दी। इसके बाद कुलपति ने डीआईओएस से परीक्षा केंद्र को लेकर दूसरे शिक्षण संस्थान का परामर्श मांगा। जिस पर नगर पालिका इंटर कॉलेज को नया केंद्र बना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र में परीक्षाएं संचालित किए जाने की निर्देश दिए गए। जहां 47 छात्रों ने आचार्य की परीक्षा दी। डीआईओएस एसपी यादव ने बताया कि संस्कृत महाविद्यालय में प्रबंधक पद को लेकर विवाद है। इसे लेकर कुलपति ने दूसरी जगह परीक्षा कराने को लेकर स्कूल की मांग की थी। नगर पालिका इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed