{"_id":"6303d3b047ba971a672e3a64","slug":"the-driver-was-beaten-and-robbed-took-the-auto-auraiya-news-knp7141030191","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः चालक को पीटकर लूटा, ऑटो ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः चालक को पीटकर लूटा, ऑटो ले गए
विज्ञापन
बिधूना। सवारी बनकर बैठे दो युवकों ने ऑटो चालक से रतनपुर इंटर कालेज के पास मारपीट की और नकदी मोबाइल छीनने के साथ ऑटो लेकर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर ऐरवाकटरा पुलिस जांच में जुटी है।
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के नगला परसादी निवासी सत्तार अली के पुत्र शहीद अली ने पुलिस को बताया कि वह रविवार रात करीब आठ बजे ऑटो लेकर भगत सिंह चौराहे पर खड़ा था। तभी दो युवक आए और समायन चलने के लिए कहा। किराया तय कर होने के बाद वह दोनों युवकों को लेकर समायन के लिए चल दिया। ऑटो जब बिधूना-भरथना मार्ग पर चिरुकुआ बंबा के पास पहुंचा तो युवकों ने मारपीट शुरू कर दी।
जेब में पड़ा मोबाइल व 600 रुपये लूट लिए। इसके बाद वह बेहोश हो गया, सुबह तीन बजे जब होश में आया तो ऑटो गायब था और वह एक स्कूल के पास पड़ा था। इसके बाद शामपुर गांव पहुंच कर लोगों को घटना की जानकारी दी। बिधूना पुलिस ने मामला ऐरवाकटरा का बताकर टरका दिया। सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप ने बताया कि पीड़ित ने एरवाकटरा थाना पुलिस को तहरीर दी है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।