{"_id":"6876a27ef723994559036a66","slug":"the-district-administration-will-find-a-solution-to-build-a-road-for-the-critical-care-center-auraiya-news-c-211-1-aur1006-128739-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: क्रिटिकल केयर सेंटर के लिए सड़क बनाने का हल निकालेगा जिला प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: क्रिटिकल केयर सेंटर के लिए सड़क बनाने का हल निकालेगा जिला प्रशासन
Wed, 16 Jul 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
औरैया। मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ोतरी को लेकर क्रिटिकल केयर सेंटर बनाया जा रहा है। मगर यहां भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित जमीन से कॉलेज कैंपस तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं है।
अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जिला प्रशासन से समस्या का हल निकलवाने का प्रयास शुरू किया है। चिचौली मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर सेंटर के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है।
भवन निर्माण को लेकर मेडिकल कॉलेज के बगल में जमीन भी क्रय की गई, लेकिन यहां से कॉलेज के कैंपस में पहुंचने का सीधा रास्ता ही नहीं है। खास बात यह है कि इस जमीन से कैंपस को जोड़ने के लिए एक नाला है। जिस पर शुरुआती दौर में रास्ता बनाने की प्लानिंग थी, लेकिन जलनिकासी की व्यवस्था बेपटरी होने की आशंका में इस रास्ते से नजर हटा ली गई।
विज्ञापन
अब रास्ते के दूसरे विकल्प को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जिला प्रशासन से वार्ता शुरू की है। लखनऊ से कार्यदायी संस्था व सर्वे टीम को दोबारा बुलाने पर मंथन शुरू हुआ है। रास्ता का रोड़ा दूर होने के बाद ही क्रिटिकल केयर सेंटर की सौगात मिल सकेगी।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह ने बताया कि क्रिटिकल केयर सेंटर के भवन निर्माण का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। जरूरी रास्ते को लेकर जिलाधिकारी से वार्ता की गई है। जल्द ही इस समस्या का हल निकाला जाएगा।