फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The distance between Auraiya and Jalaun has become 80 km due to the closure of the bridge

Auraiya News: पुल बंद होने से 80 किमी. हो गई औरैया और जालौन की दूरी

Mon, 14 Jul 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 14 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The distance between Auraiya and Jalaun has become 80 km due to the closure of the bridge
शेरगढ़ घाट का यमुना नदी पुल। - फोटो : शेरगढ़ घाट का यमुना नदी पुल।
औरैया। मरम्मत के कारण मंगलवार से यमुना नदी का पुल बंद हो रहा है। इसके चलते पड़ोसी जिला जालौन अब औरैया से 80 किमी. दूर हो गया है।
विज्ञापन

अब लोगों को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्ते 40 किमी. के बजाय दोगुनी दूरी तय करनी पड़ेगी। वहीं, प्राइवेट वाहनों का भाड़ा भी दोगुना होगा और वाहनों में पेट्रोल-डीजल भी अधिक लगेगा।
शेरगढ़ घाट पर यमुना पुल की मरम्मत के लिए 15 जुलाई से 14 अगस्त तक आवागमन बंद हो रहा है। यहां छह फीट ऊंची दीवार खड़ी कर पैदल आवागमन भी रोका जाएगा। इससे जालौन और औरैया के बीच आवागमन बुरी तरह प्रभावित होगा।
विज्ञापन

औरैया से जालौन की दूरी मात्र 40 किमी. है। जबकि यमुना पुल के दूसरी छोर से ही जिला शुरू हो जाता है, लेकिन अब बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्ते इसकी दूरी 80 किमी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे दोपहिया व चारपहिया वाहनों का जहां पेट्रोल-डीजल का खर्च दो गुना हो जाएगा। वहीं, औरैया से जालौन के बीच चलने वाले प्राइवेट वाहनों का किराया 60 रुपये से बढ़कर 100 व 120 रुपये किए जाने की बात हो रही है।
वहीं, 40 किमी. की अतिरिक्त दूरी तय करने में लोगों को करीब एक घंटे का समय भी जाया करना होगा। ऐसे में इन दोनों जिलों के लिए आवागमन करने वालों को भारी समस्याओं का जहां सामना करना पड़ेगा। वहीं उनके ऊपर आर्थिक बोझ भी बढ़ेगा।

हजारों छात्रों के सामने पढ़ाई का संकट
जालौन के हदरुख, कुठौंद व माधौगढ़ क्षेत्र से हजारों बच्चे औरैया शहर के निजी स्कूलों व डिग्री कॉलेजों में पढ़ते हैं। निजी स्कूलों की आधा सैकड़ा से अधिक स्कूल बसें व अन्य वाहन प्रतिदिन आते जाते हैं। अब पुल पर आवागमन बंद होने से स्कूल प्रबंधकों के सामने इन बच्चों को लाने की समस्या खड़ी हो गई। क्योंकि कुठौंद, शंकरपुर, हदरुख, माधौगढ़ व भदेख आदि आसपास के बच्चों को लाने के लिए पहले इन वाहनों को जालौन जाना पड़ेगा।
इसके बाद फिर जालौन वापस जाकर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्ते औरैया स्कूल तक आना जाना पड़ेगा। शहर के बीबीएस स्कूल के प्रबंधक गौरव भूषण शर्मा ने बताया कि उनके स्कूल में जालौन जिले के 300 बच्चे पंजीकृत हैं। इनके लिए चार बसें आती जाती हैं। अगर पैदल भी रास्ता बंद होगा, तो बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई ही संभव होगी। क्योंकि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चार घंटे का अतिरिक्त समय बच्चे बर्दाश्त नहीं कर सकेंगे।

औरैया में सब्जी का भाव भी बढ़ेगा
शहर स्थित मंडी में सब्जी की ज्यादातर आवक पड़ोसी जिले जालौन से होती है। यमुना नदी से सटे शंकरपुर समेत अन्य दर्जनों गांवों के किसान मंडी में अपनी सब्जी की उपज बिक्री करने आते हैं, लेकिन अब उन्हें एक्सप्रेसवे से होकर आना होगा। ऐसे में सब्जी के दाम भी आसमान छू जाएंगे।


यमुना नदी पुल की मरम्मत के चलते मंगलवार से 14 अगस्त तक आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। इस अवधि में कोई भी वाहन आ-जा नहीं पाएंगे। पुल पर पैदल निकलने पर भी पाबंदी रहेगी। -डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed