{"_id":"62e967e713a9b41d7532cb40","slug":"the-dilapidated-roads-are-giving-back-and-back-pain-to-the-passers-by-auraiya-news-knp710881192","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः जर्जर सड़कें राहगीरों को दे रहीं कमर व पीठ का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः जर्जर सड़कें राहगीरों को दे रहीं कमर व पीठ का दर्द
विज्ञापन
ओपीडी में मरीज व एक्स-रे देखते डॉ. अशोक कुमार। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। उखड़ी और जर्जर सड़कों पर चलने से राहगीर दर्द से कराह रहे हैं। सड़कों पर हुए गड्ढों में बारिश के दौरान जलभराव होना इसकी वजह बन रहा है। क्योंकि गड्ढों और जलभराव से बचने के लिए आड़े तिरछे वाहन चलाने पर लोगों के कमर, पीठ व गर्दन में दर्द हो रहा है।
इस तरह की समस्याएं लेकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिन्हें चिकित्सक सावधानी व एहतियात के साथ बाइक व चौपहिया वाहन चलाने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, सड़कों की मरम्मत व निर्माण के लिए विभाग बजट का दुखड़ा रो रहा है। बारिश के बाद जिले के प्रमुख मार्ग बिलरायां-पनवाड़ी, औरैया-फफूंद मार्ग, बिधूना से पुर्वा गणेश होते हुए कन्नौज जाने वाला रामगंगा नहर मार्ग, जालौन रोड समेत कई प्रमुख मार्ग व संपर्क मार्ग जर्जर और गड्ढों में तब्दील हो गए हैं।
इन सड़कों पर साल भर पहले मरम्मत और निर्माण के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन बारिश के बाद छलनी हुई सड़कें लोगों को दर्द दे रहीं है। राहगीर जर्जर हो चुकी सड़कों पर चलने पर हादसे का शिकार हो रहे हैं। वहीं इनकी मरम्मत व पैचवर्क के नाम पर विभाग बजट न होने और शासन में कई प्रस्ताव लटके होने का दुखड़ा रो रहा है।
विज्ञापन
केस-1-औरैया शहर के जालौन चौराहा निवासी अमित कुमार मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचे। डाक्टर को बताया कि उनकी गर्दन से लेकर कमर तक दर्द हो रहा है। डाक्टर ने पहले तो लेटने का तरीका पूछा। इसके बाद अमित ने खुद से बताया कि वह प्रतिदिन कुठौंद, जालौन बाइक से आते-जाते है, रास्ता बहुत खराब हैं और गड्ढे ही गड्ढे हैं। इतना सुनते ही हड्डी रोग विशेषज्ञ ने कहा कि यही वजह है कि आप को गर्दन से कमर तक दर्द हो रहा है। इसलिए बाइक चलाने में सावधानी बरतें।
केस-2-सदर बाजार औरैया निवासी रामपूर्ति का कहना है कि वह बाइक से एक रिश्तेदारी में फफूंद गईं थी। इसके बाद से कंधे और कमर में दर्द की शिकायत है। डाक्टर ने बताया कि झटके लगने की वजह से समस्या हुई है। उन्होंने दर्द से कराहते हुए बताया कि औरैया के फफूंद चाराहे से लेकर देवरपुर तक रोड खराब है। डाक्टर ने एक्स-रे कराया और एक्सरसाइज करने की सलाह दी।
डाक्टर से बातचीत...
शहर के 50 शैया के हड्डी रोग विशेष डॉ. अशोक कुमार बताते हैं कि बाइक व दोपहिया चलाने में सावधानी न बरतने और बैठने का तरीका गलत होने पर गर्दन, कमर व पीठ में दर्द की समस्या हो जाती है। सड़कों पर गड्ढे होने और जलभराव की वजह से लोग वाहनों को आड़ा तिरछा कर चलाते हैं। इससे झटके लगते हैं और मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है। यही वजह है कि लोगों को समस्याएं होती हैं। वहीं कुछ लोग गलत तरीके से लेटने और ऊंची तकिया लगाने पर भी इस तरह की समस्या का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में सावधानी ही एकमात्र इलाज है।
गहरे गड्ढे बिगाड़ रहे बिलरायां-पनवाड़ी राजमार्ग की सूरत
दिबियापुर । बिलरायां-पनवाड़ी राजमार्ग पर दिबियापुर स्थित रेलवे ओवरब्रिज और नहर पुल पर गहरे गड्ढों में भरा पानी सड़क की सूरत बिगाड़ रहे हैं। इससे पुलों के क्षतिग्रस्त होने की संभावना भी बढ़ रही है। साथ ही यातायात सुगम भी नहीं रह गया है।
दिबियापुर से गुजरा बिलरायां-पनवाड़ी राजमार्ग औरैया, उरई, झांसी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर आदि जनपदों को आपस में जोड़ता है। इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में हल्के और भारी वाहन गुजरते हैं। सड़क पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढों के कारण वाहन सवारों के लिए यातायात सुगम नहीं रह गया है।
रेलवे ब्रिज पर ढलान ठीक न होने के कारण कई स्थानों पर जलभराव हो रहा है। वहीं, कई स्थानों पर गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। निचली गंगा नहर के ऊपर बना लगभग 165 वर्ष पुराने नहर पुल पर काफी गड्ढे होने के कारण वाहन सवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार दोपहिया वाहन सवार जल्दबाजी में गिरकर चुटहिल भी हो जाते हैं।
अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अभिषेक यादव ने कहा कि विलरायां पनवाड़ी राजमार्ग पर यातायात घनत्व अधिक है। इस मार्ग का नवीनीकरण प्रत्येक चार वर्ष में होता है। परंतु बजट न मिल पाने के कारण छह वर्षों से नवीनीकरण नहीं हो पाया है। पैचवर्क कराने के लिए ठेका हो चुका है। अगले सप्ताह से पैचवर्क शुरू कराया जाएगा। पहले पत्थर डलवाकर गहरे गड्ढे भरवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद बारिश बंद होते ही पैचवर्क पूरा करा दिया जाएगा।

बिलरायां-पनवाड़ी मार्ग से गुजरते राहगीर। संवाद- फोटो : AURAIYA

बिधूना के रामगंगा नहर मार्ग से गुजरता बाइक सवार व गड्ढे। संवाद- फोटो : AURAIYA