फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The development project was 35 million pound

3.5 करोड़ की विकास परियोजना पर लगी मोहर

Fri, 05 Feb 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Fri, 05 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
The development project was 35 million pound
नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में 3.5 करोड़ के विकास कार्यों पर मोहर लगाई गई। अधिशाषी अभियंता के प्रस्ताव पर स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत शहर में पांच स्थानों पर शौचालय बनाए जाने को स्वीकृति दी गई। वहीं शहर के मुख्य मार्गों को रोशनी से चकाचौंध करने के लिए एलईडी लगाए जाने को मंजूरी हुई।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद सभागार में गुरुवार को पालिकाध्यक्ष नरेंद्र कौर व अधिशाषी अधिकारी राधा तिवारी की मौजूदगी में हुई पालिका बोर्ड की बैठक में 3.5 करोड़ के प्रस्तावों को ध्वनिमत से मंजूरी दी गई। इस दौरान टैक्स लिपिक विजय प्रताप मिश्रा ने 46 सूत्री प्रस्ताव पत्र को पढ़कर सुनाया। जिस पर एक-एक कर चर्चा के बाद सभासदों की मंजूरी के बाद मोहर लगाई गई। इस दौरान संजय गेट से जमालशाह तिराहे तक मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था के लिए बिजली पोलों पर साढ़े चार लाख रुपये के खर्च से 15 नगर एलईडी लगाए जाने, 425 नग एलईडी बल्व खरीद के लिए 4.67  लाख रुपये व्यय किए जाने के अलावा हैंडपंप सामग्री पर 3.50  लाख रुपये पर भी सहमति दी गई।
विज्ञापन

 वहीं अधिशाषी अधिकारी की स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्राप्त धनराशि से मोहल्ला खिड़की साहबराय मेें दिबियापुर बस स्टैंड पर राहुल शर्मा की दुकान के पीछे शौचालय निर्माण, मोहल्ला बनारसीदास पूर्वी में ब्लाक गेट के सामने स्थित ट्रांसफार्मर के पास सुभाष श्रीवास्तव व पप्पू मिश्रा के मकान के पास, मोहल्ला सत्तेश्वर पश्चिमी में जेसीज चौराहे यमुना रोड पर तिवारी के मकान के उत्तर की तरफ, मोहल्ला तिलक नगर में रोडवेज बस स्टैंड परिसर के अंदर व मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा में पानी की टंकी के पास शौचालयों के निर्माण पर 25.50  लाख रुपये पर संस्तुति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इससे पूर्व सदन में दिसंबर 2015 व जनवरी 2016 के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।
 इस दौरान बोर्ड बैठक में वरिष्ठ लिपिक मनोज गुप्ता, एकाउंटेंट हरिओम त्रिपाठी के अलावा सभासद विवेक पोरवाल, रामू पेंटर, ओमकार अग्निहोत्री, नरेंद्र तोमर, नरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र शुक्ला, बबलू खां, मोहम्मद इदरीश मास्टर, राजेंद्र तिवारी, डा.अहिबरन ङ्क्षसह, विशाल त्रिपाठी, हरिओम शर्मा, राजवीर, जैनुल आबदीन आदि सभासद गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed