{"_id":"adaa7f3586dcf84453bfb58bf5444344","slug":"the-design-number-plate-games-departmental-rules-are-dropped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजाइन नंबर प्लेट का खेल, विभागीय नियम हो रहे फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजाइन नंबर प्लेट का खेल, विभागीय नियम हो रहे फेल
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 15 May 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
शहर में वाहन चालक नियम कायदे ताक पर रखकर वाहनाें पर अपनी मर्जी मुताबिक डिजाइन नंबर प्लेट लगा मार्गों पर दिनभर फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन
कई-कई वाहनों पर तो नंबर ही समझ में नहीं आते हैं कि उनकी नंबर प्लेट पर चार अंकों का नंबर है या तीन अंकों का। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी घटना करके भागने वाले वाहनों को चिंहित करने में होती है। बावजूद इसके न तो एआरटीओ और न ही पुलिस महकमे ने इस ओर ध्यान देने की जरूरत समझी है।
एआरटीओ और पुलिस महकमे की अनदेखी से शहर में वाहन संचालक डिजाइन नंबर लगाकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। नंबर प्लेट पर अंकित चार अंकों में सीरीज बनाने के चक्कर में वाहन स्वामी इस तरह से नंबर प्रिंट करवाते हैं जिससे शुरू का नंबर अन्य नंबरों की तुलना में छोटा व नीचे छिपा जैसा दिखाई देता है।
विज्ञापन
मजे की बात तो यह है कि प्रतिदिन ऐसी नंबर प्लेट लगाकर दर्जनों वाहन शहर के मार्गों पर फर्राटा भर रहे हैं। इसके बावजूद न तो एआरटीओ और न ही पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने इस ओर ध्यान देने की जरूरत महसूस नहीं की।
विज्ञापन
बाइक व चार पहिया छोटे वाहनों में नियम विरुद्ध नंबर प्लेट लगाकर मार्गों पर चलाने की जानकारी मिली है। जल्द ही इसके खिलाफ सघन अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।- अभिषेक कनौजिया, एआरटीओ, प्रशासन