फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The demand for roadways depot started and the organization

रोडवेज डिपो की मांग को लेकर जुटने लगे और संगठन

Sat, 03 Aug 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
The demand for roadways depot started and the organization
अजीतमल (औरैया)। अजीतमल-बाबरपुर रोडवेज समस्या संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों और युवाओं के आंदोलन को समर्थन का क्रम जारी है। चौथे दिन सराफा कमेटी बाबरपुर एवं राष्ट्रीय किसान मंच के पदाधिकारी धरनास्थल पर पहुंचे और धरने पर बैठे।
विज्ञापन

समर्थन से उत्साहित पदाधिकारियों ने कहा कि रोडवेज डिपो के शुरू होने से अब कोई नहीं रोक सकता है। शिक्षक संघ एवं बार एसोसिएशन के संघर्ष मोर्चा को समर्थन के बाद अब शुक्रवार को धरनास्थल पर अपने साथियों के साथ सराफा कमेेटी बाबरपुर के अध्यक्ष चंद्र शेखर सोनी ने समर्थन दिया। धरना स्थल पर बैठे। राष्ट्रीय किसान मंच के पदाधिकारियों ने भी आशीष दुबे की अगुवाई में धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। सराफा कमेटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर सोनी ने कहा कि जिस समस्या को क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के नेताओं को उठाना चाहिए। समस्या के निदान के लिए हम लोगों को आगे आना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी दल का कोई सदस्य धरना स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने नहीं आया है। यह बड़े ही खेद का विषय है। आशीष दुबे ने कहा कि शासन की कस्बे के प्रति इस उदासीनता से लेागो में काफी रोष व्याप्त है। अब इस मुहिम को रुकना नहीं चाहिए। कदम से कदम मिलाकर हम सभी को आगे बढ़ना है। इस अवसर पर शैलेंद्र चौहान, इंद्र कुमार राजपूत, हीरा सिंह गुर्जर, राजा तिवारी, विशाल गुप्ता, अखिल तिवारी, भूपेंद्र कुमार नीरज, भूपेंद्र प्रजापति, आमिर कुरैशी, दीपक दुबे, रजनीश तिवारी, प्रदीप कुमार, आशू पाल, आशीष दुबे, जितेंद्र राजपूत,अश्वनी तिवारी, गगन गुर्जर, राजीव कुमार पोरवाल, संदीप भोजवाल, दिव्यांश चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed