फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The demand for dowry increased a day before, the procession did not come

Auraiya News: एक दिन पहले बढ़ी दहेज की मांग, नहीं आई बरात

Tue, 23 May 2023 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
The demand for dowry increased a day before, the procession did not come

विज्ञापन

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात दहेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष बरात लेकर नहीं आया। पिता ने वर समेत 10 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव निवासी पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसने बेटी की शादी इटावा जनपद के इकदिल थाना क्षेत्र के मैडी निगोहे निवासी अभिनय उर्फ मोनू पुत्र रामनरेश के साथ तय की थी। 21 मई को बरात आनी थी। दान-दहेज सब कुछ तय हो चुका था। इसी बीच एक दिन पहले वर पक्ष की ओर से बुलेट बाइक व दो लाख रुपये समेत कई चीजों की मांग कर दी गई।
विज्ञापन

जिन्हें पूरा करने से उसने मना कर दिया। इससे पहले सारी तैयारी पूरी कर ली गईं। खाने-पीने से लेकर अन्य रस्मों की तैयारी चल रही थी। देर रात तक बरात आने का इंतजार किया जाता रहा। वर पक्ष से संपर्क किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वधू के हाथों में मेहंदी सजी की सजी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्र ने बताया कि वधू के पिता की तहरीर पर वर अभिनय, उसके पिता रामनरेश, पूनम, गुड्डू, विपिन, टिंकू, सुनील, रामाशीष, अजय एवं सनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वर पक्ष को बुलाया गया है। फिलहाल कोई आया नहीं है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।







बेटी के हाथ पीले करने का सपना टूटता देख माता-पिता का बुरा हाल रहा। कई बार उन्होंने आत्महत्या करने की बात कह कदम उठाया। मगर इस बीच परिवार व रिश्तेदार उन्हें ढांढस बंधाते रहे। वर के पक्ष के खिलाफ सभी में गुस्सा था। वहीं गांव के लोग भी बरात न आने को लेकर नाराज दिखे। लोगों कई तरह से वर पक्ष से संपर्क कर मनाने की कोशिश की, लेकिन वह बरात लाने के लिए तैयार नहीं हुए।



--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed