{"_id":"5787d7d94f1c1b7d5f13de56","slug":"the-death-of-the-young-man-riding-a-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":" बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
मृतक के शव पर रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना-बेला मार्ग पर एक प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। दूसरे को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। सिर में अधिक चोट लगने से युवक की मौत हुई। प्राइवेट बसों की मनमानी से आक्रोशित लोगों ने बिधूना-बेला मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने करीब एक घंटे बाद लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कुर्सी निवासी दीपचंद्र (23)पुत्र प्रकाश अपने साथी नीशू (19) पुत्र अवधेश के साथ बाइक से बिधूना पेट्रोल पंप से डीजल लेने आया था। डीजल लेकर यह गांव जा रहे थे। रास्ते में प्राइवेट बस ने ओवरटेक करते समय बाइक में टक्कर मार दी। बस की टक्कर से बाइक सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में दीपचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। नीशू गंभीर रूप से घायल हो गया। नीशू को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर नीशू को डाक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने प्राइवेट बसों की मनमानी के खिलाफ आक्रोश जताते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। हादसे की सूचना पर परिजन और गांव के लोग भी बड़ी तादाद में मौके पर पहुंच गए।
जाम की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। गांव केे लोग मुआवजे की भी मांग कर रहे थे। कोतवाल विक्रमाजीत ने बसों की मनमानी रोकने के लिए कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद गांव के लोग माने। करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।