फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The death of the mother and infant at the district hospital , Kohram

जिला अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, कोहराम

Mon, 11 May 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 11 May 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
The death of the mother and infant at the district hospital , Kohram

फफूंद से प्रसव को जिला अस्पताल पहुंची प्रसूता को चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। प्रसूता की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन



 
रविवार को मदर्स-डे पर शिशु को जन्म देने जा रही नव विवाहिता की मौत हो गई। अमृतपुर निवासी राजेश कुमार की पुत्री रेनू की शादी 18 जून 2014 को फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम केशमपुर निवासी विमल उर्फ कल्लू पुत्र छोटेलाल के साथ हुई थी।
विज्ञापन



रविवार को रेनू के प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने रेनू को जिला अस्पताल भर्ती कराया। चिकित्सकों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया।


 
रेनू की मौत से ससुरालीजन आहत हैं। जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत से जननी सुरक्षा योजना की सार्थकता पर सवाल उठने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग रेनू की मौत के कारणों को जानने में लगा हुआ है। इस बाबत क्षेत्र की आशा से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मृतका के पिता राजेश ने ससुरालीजनों पर पुत्री रेनू के इलाज में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया है। फफूंद थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की तहरीर नहीं दी गई है।


 

आखिर कैसे हो रही प्रसूताओं की मानीटरिंग- औरैया। सरकारी अस्पतालों में सुरक्षित प्रसव कराने का जिम्मा आशाओं को सौंपा गया है। प्रत्येक आशा को गर्भवती महिलाओं की ट्रेसिंग कर उन्हें सरकारी अस्पताल में प्रसव को लाने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। साथ ही प्रसूता की जांच भी नियमित कराने की जिम्मेदारी होती है।



बावजूद उसके जच्चा-बच्चा की मौत सुरक्षित प्रसव पर सवाल खड़े कर रही है। आखिर प्रसव के लिए अस्पताल लाने में देरी क्यों हुई। महिला डाक्टर की रिपोर्ट में प्रसव की तिथि कैसी दर्शाई गई कि प्रसूता की अस्पताल पहुंचने के पहले ही मौत हो गई।


 
108 एंबुलेस बन गई मुसीबत- औरैया। रेनू को प्रसव पीड़ा होती देख छोटेलाल ने मोबाइल से कई बार 108 नंबर लगाया। कभी नेटवर्क दगा दे गया, तो कभी पत्नी की पीड़ा ने उसे बेसुध कर दिया। इसी उधेड़बुन में फंसे छोटेलाल की मुसीबत और बढ़ती जा रही थी।




अस्पताल तक पहुंचने को गाड़ी का प्रबंध होता न देख छोटेलाल ने फिर से 108 एंबुलेस पर काल ली। फोन पहले की तरह बिजी जाता रहा। इसके बाद वह पत्नी को लेकर अस्पताल भागा। डाक्टरों ने चेकअप के बाद रेनू को मृत घोषित किया।



इतना सुनते ही छोटेलाल की चीख निकल पड़ी। छोटेलाल का कहना है कि काश एक बार में एंबुलेस का नंबर मिल जाता तो शायद उसकी पत्नी बच जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed