{"_id":"68e7fab01190492ae4022874","slug":"the-crossing-was-closed-and-vehicles-had-to-travel-an-additional-10-km-auraiya-news-c-211-1-aur1007-132797-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: क्रॉसिंग बंद, 10 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाकर निकले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: क्रॉसिंग बंद, 10 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाकर निकले वाहन
Thu, 09 Oct 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो-09एयूआरपी 22- रेलवे ट्रैक पर काम करते कर्मी व निकलते साइकिल सवार। संवाद
औरैया/कंचौसी। रेलवे ट्रैक मरम्मत के चलते कंचौसी रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन बंद रहेगी। पहले दिन गुरुवार को क्राॅसिंग बंद होने से वाहनों को 10 किमी का चक्कर लगाते हुए सूखमपुर व परजनी होकर निकलना पड़ा। दूर-दराज से आए लोगों ने इस नए रास्ते काफी पूछताछ के बाद पूरा किया। उधर, सुबह आठ बजे के बाद स्लीपर के साथ पटरियां बदली गईं। इस दौरान कॉशन के जरिए ट्रेनों को मंद गति से गुजारा गया। यह काम शाम तक जारी रहा।
रेल पथ विभाग की टीम ने पहले दिन तकरीबन 500 मीटर तक का ट्रैक दुरुस्त कराया। इसका असर ट्रेनों की गति पर देखने को मिला। वंदे भारत, राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, बनारस दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हावड़ा जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें काॅशन से गुजरी। वहीं, क्रॉसिंग बंद रहने से तकरीबन 10 किमी चक्कर काटने को वाहन सवार मजबूर हुए। कंचौसी की पूर्वी क्रॉसिंग से कानपुर देहात के रसूलाबाद और औरैया की ओर लोग आते जाते हैं। बड़े वाहनों का दबाव ज्यादा है।
रेल पथ विभाग की ओर से इस रेलवे क्रॉसिंग की लाइनों को और ज्यादा मजबूती देने का कार्य गुरुवार से शुरू कराया गया है। क्रॉसिंग बंद होने की जानकारी के बाद वाहन से निकलने वाले लोगों को झींझक, परजनी, बिझाई, दिबियापुर या फिर रानेपुर अंडरपास से निकलना पड़ा। कुछ वाहन सवार जानकारी न होने से वापस लौट गए। स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया रेलवे ट्रैक दुरुस्तीकरण का कार्य किया जा रहा है। नोटिस बोर्ड पहले ही लगा दिया गया था। (संवाद)
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
क्या बोले लोग-- -- -
10 किमी लगाया चक्कर
फोटो-09एयूआरपी23- संदीप बाथम। संवाद
कस्बा निवासी संदीप बाथम ने बताया कि औरैया जाने के लिए दिबियापुर होकर गए थे। वहीं, वापसी में सुखमपुर होकर निकले थे। क्राॅसिंग बंद होने से तकरीबन 10 किमी का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -
परजनी होकर जाना पड़ा
फोटो-09एयूआरपी24- दीपक गौर। संवाद
कस्बा निवासी दीपक गौर ने बताया कि कानपुर देहात जाने के लिए अभी तक लहरापुर होते हुए रसूलाबाद जाते थे। क्राॅसिंग बंद होने की वजह से आज परजनी होकर 10 किमी का चक्कर लगाना पड़ा है।

क्या बोले लोग