Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The court acquitted the rape accused due to lack of evidence.

Auraiya News: दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में किया बरी

Thu, 20 Nov 2025 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The court acquitted the rape accused due to lack of evidence.
औरैया। न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम अखिलेश्वर प्रसाद मिश्र ने दुष्कर्म के एक मामले में अभियुक्त को बरी कर दिया। सुनवाई के दौरान साक्ष्य के अभाव में यह फैसला गया। घटना आठ साल पहले एरवाकटरा क्षेत्र में हुई थी।
विज्ञापन

एरवाकटरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला गेस्ट हाउस में काम करती थी। 13 मई 2018 को महिला ने 14 वर्षीय बेटी को ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। थाना पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में तहसील दिवस में अधिकारी के समक्ष महिला बेटी के साथ पहुंची तो गांव के श्याम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोप पत्र विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। बुधवार को मामले की सुनवाई की गई। अभियोजन और बचाव पक्ष को सुना गया। दोनों पक्षकारों को सुनने के बाद कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में अभियुक्त श्याम सिंह को बरी कर दिया। कोर्ट ने अपने आदेश में यह स्पष्ट किया कि अभियोजन द्वारा पेश किए गए साक्ष्य अस्पष्ट, अपरिपक्व, भ्रामक व अपूर्ण हैं। इसके साथ ही अभियोग कथानक घोर संदिग्ध है, जो संदेहजनक एवं प्रपंचपूर्ण है। ऐसे में आरोपी को दोष सिद्ध नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed