फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The couple and their son died due to drowning in water.

Auraiya News: पानी में डूबने से हुई थी दंपती व बेटे की मौत

Fri, 20 Feb 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 20 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The couple and their son died due to drowning in water.
फोटो-19-राजीव गुप्ता। फाइल फोटो
औरैया। नहर में कार गिरने से हुई दंपती व बेटे की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। तीनों की मौत पानी में डूबने से हुई थी। घटना बुधवार की रात अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव तुर्कपुर के पास हुई थी।
विज्ञापन

इटावा स्थित थाना व कस्बा भरथना के मोहल्ला मोतीगंज निवासी घी कारोबारी राजीव कुमार गुप्ता (58) अपनी पत्नी मधु गुप्ता (56) और बेटे शुभम (27) के साथ अपनी डस्टर कार से 18 फरवरी की शाम साढ़े सात बजे घर में ताला डालकर दिबियापुर के लिए निकले थे। यहां रिश्ते में बहनोई अशोक गुप्ता की बेटी के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सवा आठ बजे पहुंच गए थे। राजीव अपनी पत्नी व बेटे के साथ भोजन करने के बाद रात करीब 12 बजे वहां से घर के लिए निकले थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे नहर में कार का पहिया देख वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रस्सा व क्रेन मंगाकर कार को बाहर निकाला। कार में फंसे राजीव उनकी पत्नी मधु गुप्ता और बेटे शुभम को मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया था। तीनों की पहले से ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि 10 से 15 मिनट में कार सवार गांव तुर्कपुर पहुंच गए थे। इसके बाद वह करीब छह घंटे तक कार सवार नहर में डूबे रहे। शुक्रवार को तीनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि पानी में डूबने के बाद तीनों की दम घुटने से मौत हुई है। शवों को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है, उनका सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया।
काश बेटा चला रहा होता कार....
पुलिस के अनुसार घटना के समय कार राजीव गुप्ता चला रहे थे। बेटा शुभम व पत्नी मधु पीछे सीट पर बैठे थे। घटना में नहर में कार जाने के बाद बुजुर्ग होने व 10 साल से कैंसर से जूझने की वजह से राजीव कुछ कर नहीं सके। ऐसा माना जा रहा है कि अगर कार शुभम गुप्ता चला रहे होते तो वह बचने का प्रयास करते, लेकिन नियति को कुछ अलग की मंजूर था।
एक ही चिता पर दंपती का अंतिम संस्कार
भरथना। औरैया के अछल्दा में गंग नहर में गिरी कार में भरथना के व्यापारी राजीव पोरवाल उर्फ कल्लन, उनकी पत्नी मधु व पुत्र शुभम की मौत हो गई थी। शुक्रवार सुबह तीनों की एक साथ अर्थियां उठीं तो हर शख्स की आंख नम हो गई। दंपती का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।

बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे तीनों शव पोस्टमार्टम के बाद घर लाए गए थे। शुक्रवार सुबह लगभग पौने नौ बजे उनकी अर्थी उठी तो बेटियां सोनाली और इति फफककर रोने लगीं। शवों को बकेवर रोड स्थित गंगासागर धाम के अंत्येष्टि स्थल ले जाया गया।
वहां पहले बड़े पुत्र सूर्यमोहन ने माता-पिता की चिता को एक साथ मुखाग्नि दी। चचेरे भाई राजा ने शुभम की अंतिम क्रिया की। पूर्व राज्यमंत्री अशोक यादव, विनोद यादव कक्का, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, चेयरमैन अजय यादव गुल्लू, पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बंटी, पुष्पेंद्र यादव रिंकू आदि मौजूद रहे। (संवाद)

बेटी की शादी के लिए उरई गया परिवार

दिबियापुर। हादसे से पहले राजीव परिवार के साथ दिबियापुर निवासी रिश्ते में बहनोई अशोक की बेटी तान्या पोरवाल के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घटना हो गई। इधर, तान्या की शादी 21 फरवरी को है। अशोक बेटी व परिवार और रिश्तेदारों को लेकर शुक्रवार को ही उरई के लिए रवाना हो गए। सुबह उनके घर पर ताले लगे मिले। मोहल्ले के लोगों के अनुसार शादी में अशोक गुप्ता ने कुछ ही लोगों को निमंत्रण दिया था। (संवाद)

फोटो-19-राजीव गुप्ता। फाइल फोटो

फोटो-19-राजीव गुप्ता। फाइल फोटो

फोटो-19-राजीव गुप्ता। फाइल फोटो

फोटो-19-राजीव गुप्ता। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed