फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The condition of the innocent deteriorated, stopped Humsafar Express

औरैयाः मासूम की हालत बिगडी, रोकी हमसफर एक्सप्रेस

Tue, 06 Sep 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The condition of the innocent deteriorated, stopped Humsafar Express
दिबियापुर (औरैया)। फफूंद से नानस्टाप गुजर रही अप बरौनी नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे दंपती के दो माह के बच्चे की हालत बिगड़ गई। इस पर ट्रेन को फफूंद रेलवे स्टेशन पर रोका गया। दंपती निजी वाहन से बीमार बच्चे को ले गए।
विज्ञापन

बरौनी नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस (02563) में पत्नी अर्चना यादव एवं दो माह के बच्चे संग यात्रा कर रहे करन यादव निवासी गौरी बिहार देवरिया ने सोमवार तड़के रेलवे कंट्रोल को सूचना दी। बताया कि उनके दो माह के बच्चे की हालत बिगड़ गई है। रेलवे कंट्रोल रूम से आरपीएफ और रेलवे स्टेशन फफूंद प्रशासन को सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर सूचना दी गई।
विज्ञापन

इस पर सुबह पांच बजकर 13 मिनट पर नान स्टाप जा रही ट्रेन को फफूंद रेलवे स्टेशन पर रोका गया। यात्री ने पहले से लोगों की मदद से निजी वाहन को फफूंद रेलवे स्टेशन में बुला लिया था। फिर दंपती बीमार बच्चे को लेकर चले गए। लगभग दो मिनट बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हो गई। रेल कर्मियों के अनुसार बच्चा ह्रदयरोग से पीड़ित था। कानपुर सेंट्रल से फफूंद के बीच उसकी हालत बिगड़ गई थी। आरपीएफ थाना प्रभारी रजनीश राय ने कंट्रोल की सूचना पर ट्रेन के रुकने एवं बीमार बच्चे के साथ दंपती के उतरने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed